रिपोर्ट : गणेश पुजारा
चम्पावत : दिनांक 31 /1/2020 को कोतवाली टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत वादिनी श्री देवकी देवी पत्नी श्री गंगा दास, निवासी सैलानी गोठ, टनकपुर जनपद चंपावत द्वारा थाना टनकपुर में आकर तहरीर दी की अपने रिस्तेदार के विवाह समारोह सरकारी अस्पताल के सामने बने बारातघर ग्रीन गार्डन टनकपुर में जाते समय एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके हाथ से उनका लेडीज पर्स जिसमें दो नथ सोने की, 02 मांग टीका सोने की, एक चांदी की पायल व एक मोबाइल फोन नोकिया रखा था, को झपट्टा मारकर छीन कर भाग गया है। उक्त सूचना के आधार पर #श्री_धीरेन्द्र_कुमार_प्रभारी_निरीक्षक_कोतवाली_टनकपुर के आदेशानुसार कोतवाली टनकपुर में मु0एफ0आई0आर0नं0- 7 /2020 धारा 392 भादवी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
#श्री_लोकेश्वर_सिंह_पुलिस_अधीक्षक_महोदय_चम्पावत* के आदेशानुसार उक्त अभियोग के अनावरण हेतु #श्री_राजेन्द्र_डॉगी_व0उ0नि0_कोतवाली_टनकपुर के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन कर टीम को शीघ्र घटना का अनावरण करने हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस टीम द्वारा घटना के अनावरण हेतु सघंन चैकिंग अभियान चलाते हुए क्षेत्र में मुखबिरखास को सतर्क कर लगातार सूरागरसी-पतारसी करते हुए पुलिस टीम द्वारा दिनांक 06.02.2020 को #अभियुक्त_मौ0_रिजवान_पुत्र_मोहम्मद_रफीक, निवासी गली नंबर-17, बनभूलपुरा, हल्द्वानी हाल किराएदार मोहम्मद आसिफ निवासी मनिहार गोठ टनकपुर को मय लूटे गये माल के साथ किरोड़ा पुल टनकपुर से गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त रिजवान उपरोक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उसके 05 बेरोजगार भाई व 02 बहनें है। घर में लगातार पैसो की तंगी रहती है। पैसे की कमी के कारण उसने इस घटना को अन्जाम दिया।
*बरामद माल- 01 नथ, 01 मांग टीका, 01 चैन, 02 टुकड़ा पीली धातु 7cm, मोबाइल नोकिया *
पुलिस टीम-
01-व0उ0नि0 राजेन्द्र डॉगी कोतवाली चम्पावत
02-उ0नि0 मनोज कुमार
03-कानि0 शाकिर अली
04-कानि0 पूरन सिंह


