महाशिवरात्रि को देखते हुये सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस अधीक्षक ने की गोष्टी

Uk live
0


यूपी के रामपुर से दानिश खान की रिपोर्ट


महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर  सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस अधीक्षक ने की गोष्टी

यूपी के  रामपुर के पुलिस अधीक्षक  संतोष कुमार मिश्रा को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर रठौंडा मन्दिर पर लगने वाले किसान मेले के उद्घाटन पर शॉल ओढ़ाकर व भगवान हनुमान की मूर्ति देकर सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार मिश्रा द्वारा पुलिस लाईन स्थित सभागार कक्ष में अपराध गोष्ठी/सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया, सर्वप्रथम पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुनकर उनके तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। तत्पश्चात अपराध गोष्ठी में समस्त क्षेत्राधिकारियों/थाना प्रभारियों को आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं द्वारा किए जाने वाले जल अभिषेक व कावड़ियों की सुरक्षा दृष्टिगत देखते हुए यातायात व्यवस्था एवं रूट डायवर्जन को गंभीरता से समझाया तथा होली को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित करते हुए अपने-अपने क्षेत्र में भ्र्रमणशील रहकर काॅवडियों की सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए यातायात व्यवस्था, ठहरने के स्थान आदि पर नजर रखने, होलिका दहन  के सम्बन्ध में संवेदनशील स्थलों पर विशेष नजर रखते हुए थाना क्षेत्रों में लगने वाली डयूटियों को समय-समय पर चैक करने तथा अपने-अपने थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु आदि आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।  
 साथ ही यह भी निर्देशित किया गया है कि उच्चाधिकारियों एवं थानोें पर प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों का तत्काल निस्तारण करें और थाने पर पंजीकृत होने वाले अभियोगों की विवेचनाओं का निष्पक्ष एवं तथ्यों के आधार पर शीघ्र विधिक निस्तारण करायें। इस दौरान  अरूण कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारीगण तथा समस्त थाना प्रभारी/ शाखा प्रभारी मौजूद रहे ၊


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top