पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ने यूपी विधानसभा में पास हुये बजट की घोर निंदा करते हुये योगी सरकार को लिया निशाने पर

Uk live
0



यूपी के रामपुर से दानिश खान की रिपोर्ट 


पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ने यूपी विधानसभा में पास हुए बजट की घोर निंदा, योगी सरकार को लिया निशाने पर


यूपी के  रामपुर के अंजुमन तरक्की उर्दू उत्तर प्रदेश के जनरल सेक्रेटरी  व पूर्व नगर  पालिका अध्यक्ष महमूदुज़़ ज़फ़र रहमानी एडवोकेट ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि विधान सभा में पेश किये जाने वाला बजट तंग नजरीऔर ताअससुब से भरा हुआ है बजट में उर्दू शिक्षा और उसके विकास को बढ़ावा देने उसके विस्तार के लिए एक पैसा भी नहीं रखा गया जबकि उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में उर्दू के अखबार और रिसाले प्रकाशित होते हैं जो अब बंद और कम होने की कगार पर है  रहमानी ने कहा जबकि उर्दू उत्तर प्रदेश की दूसरी सरकारी भाषा है उर्दू के साथ इतनी बड़ी नाइंसाफी और सौतेला पन ठीक नहीं है ।रहमानी ने कहा उर्दू किसी एक वर्ग या फिरके की भाषा नहीं बल्कि देश में बसने वाले सब लोगों की एक मीठी जबान यानी मधुर भाषा है जिसे सब आसानी से बोलते और समझते हैं उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से उर्दू की तालीम उसकी तरक्की उसके विकास और उसके विस्तार ,प्रदेश के समस्त जनपदों और तहसीलों में उर्दू मीडियम स्कूल खोले जाने, उर्दू समाचार पत्रों को दूसरे समाचार पत्रों की तरह भरपूर विज्ञापन देने ,सरकारी कागज का कोटा सरकारी रेट पर देने ,और उर्दू के पत्रकारों को पेंशन दिए जाने के लिए वजट मे धनराशि शामिल किए जाने की मांग की और कहा कि जब भी सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का नारा सही मायने में पूरी तरह साबित होगा ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top