उत्तर प्रदेश के रामपुर से दानिश खान की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के रामपुर पहुंची राज्य महिला आयोग की अवनी सिंह ने सुनी महिलाओं की समस्या
उत्तर प्रदेश के रामपुर के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के गेस्ट हाउस में राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह पहुंची जहां उन्होंने महिलाओं की जन समस्याएं सुनी इस दौरान महिला थाना अध्यक्ष को जल्द ही निस्तारण करने का आदेश भी जारी किया गया महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर राज्य महिला आयोग की अनवी सिंह ने कहा महिलाओं को जागरूक होना पड़ेगा अगर महिलाएं जागरूक नहीं होंगी तो उनको ऐसे ही अत्याचार सहना पड़ेंगे ၊राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह ने बताया कि आज मैं रामपुर पहुंची हूं जहां मैंने महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों की समस्याएं सुनी है ज्यादातर शिकायतें घरेलू हिंसा के शिकायतें सामने आई हैं हमने सभी का निस्तारण करने के आदेश दिए हैं वहीं उन्होंने निर्भया मामले में आए फैसले पर कहां फैसला देर से आया वह बच्ची दुनिया में नहीं है उसके मां-बाप हैं फैसला जल्दी आना चाहिए था और ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए और डर और खौफ होना चाहिए ၊


