यूपी के रामपुर से ब्यूरो चीफ दानिश खान की रिपोर्ट
जिलाधिकारी ने बोर्ड परीक्षाओं मे नकल की रोकथाम के लिए कॉलेजों में स्वयं चेक किए सीसीटीवी कैमरे
यूपी के रामपुर में बोर्ड परीक्षाओं को शान्तिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराए जाने के लिए प्रशासनिक स्तर से प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से निरीक्षण एवं माॅनीटरिंग करायी जा रही है ताकि परीक्षा के दौरान बच्चों को शिक्षा परिषद द्वारा निर्देशित मानकों के अनुरूप बेहतर माहौल मिल सके।
आज रामपुर के जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने चमरौआ स्थित नेशनल पब्लिक इण्टर कालेज में आयोजित हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान केन्द्र पर पहॅुचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। और औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक कक्ष में जाकर बच्चों की उपस्थिति व उनके माहौल के बारे में केन्द्र व्यवस्थापक से पूछताछ भी की।
इसके बाद जिलाधिकारी ने सीसीटीवी के कंट्रोल रूम पहॅुचकर रिकार्डिंग भी देखी। परीक्षा केन्द्र पर अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान 230 विद्यार्थी उपस्थित तथा 18 विद्यार्थी अनुपस्थित पाए गए ၊


