यूपी के रामपुर से ब्यूरो चीफ दानिश खान की रिपोर्ट
महिला थाना में किया गया परिवार परामर्श केन्द्र का आयोजन
यूपी के रामपुर में संतोष कुमार मिश्रा पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार महिला थाना प्रभारी सुश्री रीना कुमारी द्वारा परिवार परामर्श केन्द्र का आयोजन किया गया।
जिसमें पति-पत्नी के विवादों में काउंसलिंग करायी गयी।
काउंसलिंग में कुल 21 प्रकरण समिति द्वारा सुने गये जिसमें 02 फाइलों का निस्तारण, 03 प्रकरणों का समझौता करा उनका पुनः घर बसाया गया तथा 16 प्रकरणों में अग्रिम तिथि नियत करके समझौते का प्रयास किया जा रहा है।
काउंसलिंग में सुश्री रीना, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना रामपुर, डा0 शहनाज रहमान, फजल शाह फजल, सुनील शर्मा, डा0 किश्वर सुल्ताना, श्री अशरार अहमद आदि मौजूद रहे।


