यूपी के रामपुर से ब्यूरो चीफ दानिश खान की रिपोर्ट
जिलाधिकारी ने नगर पालिकाओं द्वारा पॉलिथीन पर प्रतिबंध ना लगाने पर जताई नाराजगी
यूपी के रामपुर में परिवहन विभाग एवं नगर पालिकाओं द्वारा मासिक प्रगति एवं वसूली की खराब स्थिति को आगामी माह में दुरूस्त करने के लिए जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर की मासिक समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में वैडिंग जोन व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए तथा कहा कि दुकानों को वैडिंग जोन में सिफ्ट करने के साथ ही उन पर नियमानुसार चार्ज भी लगाएं। नगर पालिकाओं द्वारा पाॅलीथिन पर प्रतिबन्ध न लगाने पर उन्होंने नाराजगी भी जताई तथा कहा कि औचक छापेमारी की कार्यवाही कराएं तथा पाॅलीथिन भण्डारण एवं विक्रेताओं पर जुर्माना भी लगाया जाए।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम भरत तिवारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव कुमार, नगर मजिस्ट्रेट सर्वेश कुमार गुप्ता सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे।


