रिपोर्ट : दानिश रवान ब्यूरो चीफ यूपी
प्लाट के फर्जी दस्तावेज पेश कर कब्जा करने में अभियुक्त को थाना सिविल लाइंस पुलिस ने किया गिरफ्तार
रामपुर : यूपी के रामपुर में दिनांक25-05-2019 को नावेद उर्फ कासम पुत्र कमर खाॅ नि0 बारादरी महमूद खाॅ थाना गंज आदि 09 नफर द्वारा फर्जी व कूट रचित ढंग से प्लाट के फर्जी दस्तावेज पेश करते हुए कब्जा कर लेने के सम्बन्ध में वादी गुलाब सिंह कुशवाह पुत्र डूंगर सिंह नि0 एल0आई0सी0 42 पुराना आवास विकास थाना सि0ला0, रामपुर द्वारा थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0-392/2019 धारा 420,467,468,471,506 भादवि पंजीकृत कराया गया था।
थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा पूर्व में 04 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
आज दिनांक 22-02-2020 को थाना पुलिस द्वारा राशिद पुत्र अफसर अली निवासी ग्राम प्रानपुर थाना टांडा, रामपुर को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गयी।


