यूपी के रामपुर से दानिश खान की रिपोर्ट
रामपुर में 21 दिसंबर को सी ए ए और एनआरसी को लेकर हुए बवाल में 15 लोगों को मिली जमानत
यूपी के रामपुर में 21दिसंबर को सीएए और एनआरसी के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुए बवाल के बाद जेल में बंद 15 लोगो की जमानत जिला जज की अदालत में लगभग डेढ़ महीने बाद हुई मंज़ूर।
एनआरसी और सीएए के विरोध में 21 दिसंबर को प्रदर्शन के दौरान हुए बवाल के बाद पुलिस ने थाना गंज और थाना कोतवाली में डेढ़ सौ के क़रीब नामज़द और एक हज़ार से ज़्यादा अज्ञात के ख़िलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी और 30 से ज़्यादा लोगो को गिरफ्तार किया गया था जिनमें 26 लोगो पर से 302,307 और अन्य गम्भीर धाराएं हटा ली गयी थी।उनमें से जिला जज की अदालत से थाना कोतवाली में दर्ज 15 लोगो के ख़िलाफ मुकदमो में ज़मानत मंज़ूर कर ली जिन्हें जल्द ही जेल से ज़मानत पर रिहा कर दिया जायेगा।


