यूपी के रामपुर से दानिश खान की रिपोर्ट
रामपुर में कांग्रेस पार्टी ने की किसान जन जागरण अभियान की शुरुआत
कांग्रेस पार्टी ने आज से पूरे प्रदेश में किसान जन जागरण अभियान की शुरुआत की किसान जन जागरण अभियान 40 दिन तक चलेगा इस बीच कांग्रेस की पूर्व सांसद बेगम नूर बानो ने जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर किसानों की समस्याओं के बारे में बताया
रामपुर जिला कांग्रेस कार्यालय पर आज पूर्व सांसद बेगम नूर बानो ने प्रेस वार्ता की इस दौरान उन्होंने किसानों की कई बड़ी समस्याओं के बारे में मीडिया को बताया इस दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी मौजूद थे कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता 55 लाख किसान परिवारों से सीधा संवाद करके 271000 करोड से ज्यादा किसानों से संपर्क करके उनकी समस्याएं सुनेंगे इस दौरान 12000 नुक्कड़ सभाएं करके किसानों के दुख दर्द जानने का भी कांग्रेस काम करेगी,,
वही प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व सांसद बेगम नूर बानो ने कहा किसानों की समस्या के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रदेश स्तर पर किसान जन जागरण अभियान की आज की शुरुआत की गई है हम लोग हमारी पूरी पार्टी किसानों के पास खुद जाकर मिलेंगे उनकी समस्याओं को हम ऊपर तक ले जाने की कोशिश करेंगे अभी से उनकी मदद करेंगे वरना और जाने जाएंगी अब जो बजट आया है उस बजट में किसानों के लिए कुछ नहीं है,,,
वही इस प्रेस वार्ता के दौरान नरेंद्र सिंह गंगवार पूर्व विधायक बरेली जो रामपुर के प्रभारी भी हैं उन्होंने मोदी और योगी पर निशाना साधा उन्होंने कहा प्रदेश की योगी और मोदी सरकार ने गाय के नाम पर पूरे देश और प्रदेश को गुमराह किया है इस सरकार में गाय की जो दुर्दशा है वह कभी नहीं हुई और होगी भी नहीं आज गाय की स्थिति काला पानी की सजा के बराबर है,,,, गाय को गौ माता तो मान रहे हैं लेकिन सेवा नहीं कर रहे हैं ၊


