स्टूडेन्ट पुलिस कैडेट योजना के अन्तर्गत चलाया गया जागरूकता

Uk live
0

रिपोर्ट : गणेश पुजारा

स्टूडेंट_पुलिस_कैडेट_योजना_के_अंतर्गत_चलाया_गया_जागरूकता_कार्यक्रम

चम्पावत : पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड देहरादून के आदेशानुसार स्कूली विद्यार्थियों को पुलिस के दैनिक कार्यों व_कर्तव्यो_के_बारे में जानकारी देने अन्य विषयों पर जागरूक करने हेतु स्टूडेंट_पुलिस_कैडेट_योजना चलायी जा रही है।
           लोकेश्वर सिंह पुलिस अधीक्षक चम्पावत के आदेशानुसार आज दिनांक 08.02.2020 को कोतवाली चंपावत क्षेत्र अंतर्गत धर्मवीर सिंह सौलंकी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चम्पावत द्वारा विवेकानन्द_विद्या_मन्दिर_चम्पावत तथा #थाना_बनबसा_क्षेत्रान्तर्गत म0उ0नि0 #सुमन_पन्त_थाना_बनबसा_द्वारा_ग्लोरियस_स्कूल_बनबसा* द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को पुलिस के दैनिक कार्यों, विभिन्न प्रकार की ड्यूटीयो, यातायात के नियम, पुलिस क्राईम प्रीवेंशन एंड कंट्रोल के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए निम्न विषयों के बारें में भी जागरूक किया गया-
 छात्रों को यातायात के नियमों की जानकारी देते हुए दोपहिया वाहन चलाते समय हेल्मट की महतता के बारे में बताया गया तथा दोपहिया वाहन में दोनो सवारियों (आगे एवं पीछे बैठे) को हेल्मट पहनने तथा अपने अभिभावकों को भी डबल हेल्मट का प्रयोग करने हेतु प्रेरित करने व यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया ।
युवाओं में लगातार बढ़ रही रही नशे की प्रवृत्ति  के मध्येनजर छात्रों को विभिन्न प्रकार के नशें से मानव शरीर में पड़ने वाले दुष्प्रभावो के बारे में बताते हुए सदैव नशे से दूर रहने तथा अपने परिजनों को भी नशे से दूर रहने हेतु जागरूक करने की अपील की गयी ।
 वर्तमान समय में *सोशल  मीडिया (फेसबुक, व्हटसअप, ट्वीटर) के बढ़ते हुए प्रचलन में लोगो द्वारा भ्रामक, झूठी, धार्मिक, सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाली पोस्टो को प्रचारित करने* से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुऐ ऐसी पोस्टो को बिना प्रमाणिकता के प्रसारित नही करने हेतु जागरूक किया गया ।
मोबाईल, इण्टरनेट के बढ़ते प्रचलन के कारण इनके माध्यम से होने वाले साइबर अपराध जैसे (एटीएम ठगी, अंजान काल के द्वारा ठगी इत्यादि) के बारे में जागरूक करते हुए इससे बचने के तरीको के बारे में बताया गया।
महिलाओं एवं बच्चों के विरूद्ध होने वाले अपराधों* के बारें जानकारी देते हुए उनसे बचने के तरीकों के बारें जागरूक किया गया।
 किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या होने पर पुलिस सहायता न0 112, 1090, 9411112984 के बारे में जानकारी देते हुए तत्काल उक्त सहायता न0 में सूचना देने हेतु जागरूक किया गया । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top