रिपोर्ट : भगवान सिंह
अवैध तंमचा के साथ 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार*
पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल श्री दलीप सिंह कुँवर महोदय के आदेशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे पुलिस के धर-पकड़ अभियान व प्रभावी चैकिंग के तहत उ0नि0 संदीप शर्मा व हमराही कर्मगणों के दिनांक 23/02/2020 को दौराने वाहन चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति वसीम पुत्र मुख्तयार निवासी दालमील गली कोडिया कोतवाली कोटद्वार जनपद पौड़ी गढवाल को जलनिगम रोड़ कोटद्वार से एक अद्द अवैध तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोटद्वार पर मु0अ0सं0- 55/2020 धारा- 3/25 शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*नाम पता अभियुक्तः-*
वसीम पुत्र मुख्तयार निवासी दालमील गली कोडिया थाना कोटद्वार जनपद पौड़ी गढवाल।
*बरामदगीः-*
01 अवैध तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-*
1. मु0अ0सं0- 379/411/227 भादवि0
2. मु0अ0सं0- 156/18 धारा 8/20 एऩडीपीएस एक्ट
3. मु0अ0सं0- 08/19 धारा 25/4 आर्मस एक्ट
4. मु0अ0सं0- 187/19 धारा 379/411 भादवि0
5. मु0अ0सं0- 247/18 धारा 110 जी0
*पुलिस टीमः-*
1. उ0नि0 संदीप शर्मा
2. कानि0 24 नापु0 चरण सिंह
3. कानि0 347 नापु0 अमित कुमार
4. कानि0 392 नापु0 सुधाशु चौधरी


