रिपोर्ट : भगवान सिंह
पौड़ी : पौड़ी पुलिस के हत्थे चढ़ा वन आरक्षी भर्ती में नकल करवाने वाला सूत्रधार अभियुक्त का नाम सुधीर कुमार, अभियुक्त पेशे से निकला सहायक कृषि अधिकारी अब तक कोटद्वार में दे रहा था अपनी सेवाएं अभियुक्त ने वन आरक्षी भर्ती परीक्षा में नकल करवाने की एवज में अभियार्थी से 5 लाख रुपये का किया था सौदा पुलिस टीम ने अभियुक्त को धर दबोचा कोर्ट ने भी अभियुक्त को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेजा जेल मूल रुप से हरिद्वार का रहने वाला है अभियुक्त पुलिस को कुछ अभियार्थियों के परिजनों ने दी थी तहरीर एफआईआर दर्ज कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों में गठित की गई पुलिस टीम ने कोटद्वार से अभियुक्त को धर दबोचा दरअसल जनपद पौड़ी गढ़वाल के कोतवाली पौड़ी पर दिनांक 17/02/2020 को वादी गोपाल सिंह नि0 बूड़पुर जट नारसन कला थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । कि दिनांक 16.02.20 को उत्तराखंड वन आरक्षी की परीक्षा में कुछ व्यक्तियों द्वारा उसके पुत्र जो कि उक्त परीक्षा का अभ्यर्थी था, को नकल कराने का लालच देकर तथा उक्त परीक्षा में पास कराकर वन आरक्षी की नौकरी लगाने की गारंटी देकर धोखाधड़ी की गई है, वादी की प्रथम सूचना के आधार पर जनपद के कोतवाली पौड़ी में मु0अ0सं0 14/20 धारा 420/120(बी) वादी बनाम पंकज आदि तीन युवक पंजीकृत किया गया था इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी गढ़वाल दलीप सिंह कुंवर के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी सदर वंदना वर्मा को उपरोक्त अभियोग की विवेचना सौंपते हुए जनपद स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसमें क्षेत्राधिकारी सदर वंदना वर्मा विवेचना अधिकारी रहते हुए प्रभारी निरीक्षक पौड़ी लक्ष्मण सिंह कठैत, उ.नि. वजिन्द्र सिंह कोतवाली पौड़ी, प्रभारी CIU रफत अली को अपने सहयोगार्थ लगाया गया मामले की विवेचना करते हुए जनपद स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 22.02.2020 की रात्रि में अभियुक्त सुधीर कुमार पुत्र देवपाल नि0 बूड़पुर जट नारसन कला जनपद हरिद्वार को कोटद्वार से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त को दिनांक 23.02.2020 को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से अभियुक्त सुधीर कुमार को न्यायालय द्वारा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जनपद पुलिस द्वारा अभियोग उपरोक्त के अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त उपरोक्त के संबंध में आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है।
वीडियो देखें


