सपा सांसद आजम खान और बेटे अब्दुल्लाह आजम खान के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में सुनवाई 15 फरवरी को

Uk live
0

यूपी के रामपुर से दानिश खान की रिपोर्ट 

सपा सांसद आजम खान और  बेटे अब्दुल्लाह आजम खान दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में कोर्ट ने सुनवाई 15 फरवरी मुकर्रर की है

सपा सांसद आजम खान के विधायक बेटे अब्दुल्लाह आजम खान के दो जन्म प्रमाण पत्र का मामला कोर्ट में विचाराधीन है जिस पर आज सुनवाई होना थी। लेकिन आज भी सुनवाई नहीं हुई क्योंकि आजम खान के वकील द्वारा एंटी सिपेटरी बैल के लिए कोर्ट में एक प्राथना पत्र दाखिल किया गया था। जिस पर कोर्ट ने कहा पहले एंटीसीमेंट बेल पर सुनवाई होगी उसके बाद आगे की सुनवाई होगी अब एंटीसिपेटरी बैल की अगली तारीख 15 फरवरी कोर्ट ने मुकर्रर की है। 15 फरवरी के बाद ही दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में आजम खान की अगली सुनवाई होगी। 


 वहीं इस मामले पर सरकारी वकील राम अवतार सैनी ने बताया आज आजम खान के बेटे का जन्म प्रमाण पत्र का मामला कोर्ट में लंबित था। इस मामले में आजम खान आजम खान की पत्नी ताज़ीम फातमा और उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम खान को मुलजिम बनाया गया था। उस मामले में पहले इनके खिलाफ 82 की कार्यवाही हो गई थी। आज 83 की कार्यवाही होने के लिए डेट लगी थी। लेकिन इससे पहले ही उनके वकील द्वारा एंटीसिपेटरी बैल का एक प्रार्थना पत्र न्यायालय में लंबित था। इसमें 15 फरवरी एंटीसिपेटरी बैल की तारीख लगाई गई है। कोर्ट ने कहा पहले एंटीसिपेटरी बैल का निर्णय होगा उसके बाद इस पर सुनवाई की जाएगी।

मामला सपा सांसद आजम खान के विधायक बेटे अब्दुल्लाह आजम खान के दो जन्म प्रमाण पत्र का है। उनका एक जन्म प्रमाण पत्र रामपुर से बनाया गया था व दूसरा लखनऊ के क्वीन मैरी हॉस्पिटल से बनवाया गया था।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top