रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी : जिला प्रशासन टिहरी में पूर्व से संचालित टेली मेडिसन वीडियो कान्फ्रेन्सिंग को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चम्बा को मरीज की सुविधानुसार एम्स ऋषिकेश से आठ फरवरी को सम्बद्ध कर दिया गया है ၊
आज CHC चम्बा के डॉक्टर पुखराज , डॉक्टर श्रृष्टि भारती के द्वारा मरीज को टेलीमेडिसन वीडियो कान्फ्रेंसिग के माध्यम से एम्स ऋषिकेश के स्पेशलिस्ट न्यूरोलॉजी डॉक्टर नीरज कुमार से कराई जिसमें डॉक्टर ने मरीज की सभी जानकारी लेने के बाद तत्काल एम्स बुलाया और टेलीमेडिसन से आने वाले मरीजों को प्रथम प्राथमिकता देने की बात कही ၊



