थाना बिलासपुर क्षेत्र में पचास बोटे खैर की लकड़ी की तस्करी में चार अभियुक्त गिरफ्तार

Uk live
0


यूपी के रामपुर से ब्यूरो चीफ दानिश खान की रिपोर्ट

थाना बिलासपुर क्षेत्र में 50 बोटे खैर की लकड़ी  की तस्करी करते हुए चार अभियुक्त  गिरफ्तार


यूपी के रामपुर में थाना बिलासपुर मे तैनात उप निरीक्षक  पुष्कर सिंह हमराह कांस्टेबल संजीव कुमार व कांस्टेबल संतोष कुमार के द्वारा आज प्रातः मुखबिर की सूचना पर 50 बोटे खैर की लकड़ी से भरा हुआ एक पिकअप वाहन के साथ अभियुक्त गण 1- मुनव्वर पुत्र अफसर अली निवासी रजा डिग्री कॉलेज के पास सजनी नानकार थाना गंज जनपद रामपुर जिसके कब्जे से एक तमंचा नाजायज व 02 जिंदा कारतूस 12 बोर  
2- शाहरुख पुत्र सलीम निवासी राजीव गांधी नगर नेहरू विहार दिल्ली, जिसके कब्जे से एक अद्द तमंचा दो जिंदा कारतूस 315 बोर
 3- बाबूराम पुत्र मुकुट लाल निवासी गोविंद नगर सी ब्लॉक पीतल नगरी थाना कटघर जनपद मुरादाबाद जिसके कब्जे से एक आद्द चाकू नाजायज
4- डेनियल पुत्र विजय निवासी ग्राम जोसेफ नगर थाना बिलासपुर जनपद रामपुर जिसके कब्जे से एक चाकू नाजायज बरामद हुआ। 

चारों अभियुक्तगण को ग्राम पईपुरा व ग्राम ढाकी के बीच नदी की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। 
इस संबंध में थाना बिलासपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया ၊


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top