यूपी के रामपुर से ब्यूरो चीफ दानिश खान की रिपोर्ट
पुलिस अधीक्षक द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान में ₹25000 रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार
यूपी के जनपद रामपुर में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा द्वारा चलाये जा रहे वाछिंत अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन तथा पुलिस उपाधीक्षक कैमरी महोदय के नेतृत्व मे थानाध्यक्ष भोट द्वारा मय हमराही के चैकिंग के दौरान एक पुरूष्कार घोषित अपराधी मुकर्रम पुत्र पुत्तन निवासी ग्राम चमरव्वा थाना शहजादनगर जनपद रामपुर को मय एक अदद तमंचा 12 बोर मय 04 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया ।
थाना हाजा पर मु0अ0सं0 16/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है । अभियुक्त मु0अ0सं0 270/19 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट मे वांछित चल रहा था । अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है । गौकशी के अपराध करता है । अभियुक्त की गिरफ्तारी से निश्चित ही गौकशी के अपराध मे कमी आयेगी । अभियुक्त 25000/- रूपये का पुरूष्कार घोषित अपराधी है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
मुकर्रम पुत्र पुत्तन निवासी ग्राम चमरव्वा थाना शहजादनगर जनपद रामपुर
बरामदगी-
एक अदद तमंचा 12 बोर मय 04 अदद जिन्दा कारतूस
अभियुक्त का अपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0 270/19 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधि01986 थाना भोट जनपद रामपुर
2.मु0अ0सं0 283/18 धारा 3/8 सीएस एक्ट व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना शहजादनगर जनपद रामपुर
3.मु0अ0सं0 338/18 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना शहजादनगर जनपद रामपुर
4.मु0अ0सं0 385/19 धारा 5A/8 सीएस एक्ट व 3/11 पशु क्रुरता अधि0 थाना शाहबाद जनपद रामपुर
5.मु0अ0सं0 405/17 धारा 3/5क/8 सीएस एक्ट 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना शहजादनगर जनपद रामपुर
6.मु0अ0सं0 249/18 धारा 3/5क/8 सीएसएक्ट व 429 भादवि थाना कैमरी जनपद रामपुर
7.मु0अ0स0 210/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना भोट जनपद रामपुर
8.मु0अ0सं0 198/19 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट व 3/11 पशु क्रुरता अधि0 थाना भोट जनपद रामपुर
9.मु0अ0सं0 016/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना भोट जनपद रामपुर
गिरफ्तार करने वाली टीम थाना भोट जनपद रामपुर
1.थानाध्यक्ष श्री मनोज कुमार
2.उ0नि0 श्री जसमाल सिह
3.हे0का0 48 रविराज सिह
4.का0 1225 एजाज आलम


