प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन

Uk live
0


यूपी के रामपुर से ब्यूरो चीफ दानिश खान की रिपोर्ट


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन और जिलाधिकारी ने प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा अतिरिक्त प्रभार

यूपी के जनपद रामपुर में  सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न प्रकार की गंभीर बीमारियों की जांच, उपचार एवं परामर्श की सुविधा मुहैया कराई गई। जिला प्रशासन द्वारा भी मेले के उद्देश्य को पूर्ण कराने में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है इसके लिए प्रशासनिक स्तर से  आईएमए के विशेषज्ञ डॉक्टरों  की उपस्थिति भी मेले के दौरान सुनिश्चित कराई जा रही है जिससे आमजन स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। शासन द्वारा बाल विकास विभाग को भी स्वास्थ्य विभाग के साथ जन आरोग्य मेले में कुपोषण के प्रभाव एवं इसके बारे में बचाव व उपचार से जागरूक करने के लिए जोड़ा गया है। जन आरोग्य मेले में बाल विकास विभाग की सहभागिता को जमीनी स्तर पर लागू कराने के लिए शासन द्वारा जनपद में इस अभियान की मानिटरिंग के लिए संयुक्त निदेशक बाल विकास विभाग धर्मेंद्र सिंह को नामित किया गया है जिन्होंने शहर स्थित विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं चमरौआ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया जिसके बारे में संयुक्त निदेशक द्वारा शासन को मेले के बारे में रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी। और साथी ही जिलाधिकारी ने प्रशासनिक अधिकारियों का सौंपा अतिरिक्त प्रभारअपर जिलाधिकारी प्रशासन  जगदंबा प्रसाद गुप्ता को सचिव रामपुर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
जिलाधिकारी  आन्जनेय कुमार सिंह ने सचिव रामपुर विकास प्राधिकरण  बैजनाथ का स्थानांतरण होने के उपरांत प्राधिकरण के कार्यों को निर्बाध रुप से संपन्न कराने के लिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन को प्राधिकरण की जिम्मेदारी सौंपी है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top