यूपी के रामपुर से ब्यूरो चीफ दानिश खान की रिपोर्ट
जिलाधिकारी ने ज्वाला नगर क्षेत्र का औचक निरीक्षण और नवनिर्मित प्याऊ का अवलोकन किया।
यूपी के रामपुर के जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने शहर के ज्वालानगर क्षेत्र का औचक निरीक्षण करके ज्वाला नगर में बने पार्क की भौतिक स्थिति देखी। और नवनिर्मित बने पानी के प्याऊ का अवलोकन भी किया इस दौरान उन्होंने पार्क में बने सार्वजनिक शौचालय में महिला एवं पुरुषों की सुविधा के दृष्टिकोण से अलग-अलग शौचालय व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किया। पार्क में स्थापित कराए जा रहे हो ओपन जिम का भी निरीक्षण किया तथा कहा कि यथाशीघ्र ओपन जिम की सभी सुविधाएं पार्क में उपलब्ध होनी चाहिए। ज्वाला नगर में प्रमुख मार्ग पर अतिक्रमण देखकर जिलाधिकारी ने सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद रामपुर को फटकार लगाई तथा कहा कि तत्काल अभियान चलाकर वेंडिंग जोन से बाहर अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना लगाएं तथा यह सुनिश्चित कराएं कि वेंडिंग जोन से बाहर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। और निर्देशित करते हुए कहा वेंडिंग जोन के बाहर अतिक्रमण यातायात के दृष्टिकोण से आमजन के लिए समस्या उत्पन्न कर रहा ।


