भगवान सिंह श्रीनगर( पौडी गढ़वाल)
ब्रेकिगं न्यूज : श्रीनगर में इन दिनों आवारा सांडो ने आतंक मचा रखा है ၊ आये दिन कोई ना कोई इन सांडो के कारण चोटिल होता रहता है၊ आज आधा दर्जन सांडो ने श्रीनगर के व्यस्त बाजार में तबाही मचा दी, आधा दर्जन दुपहिया वाहनों को सांडो ने लड़ाई के दौरान तहस नहस कर दिया ၊ सांडो का झुंड लड़ते लड़ते आस पास की दुकानों में भी घुस गए और दुकानों का सामान फेक दिया ၊ स्थानीय लोगो ने सांडो को नगर से बाहर करने की मांग की है ၊
आये दिन लोग इन सांडो की चपेट में आकर घायल हो रहे है स्थानीय लोगो ने नगर पालिका से आवारा जानवरो को शहर से बाहर करने की मांग की है ၊


