टिहरी : आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने विभिन्न मांगो को लेकर निकाली रैली

Uk live
0
टिहरी  :आज दिनाक 02/01/2020 को भिलगना ब्लॉक की सभी आंगनवाड़ी कार्यकत्री/ सहायिका मिनी ने आज चमियाला बाजार से लाटा बालगंगा तहसील तक रैली निकाली और अपना ज्ञापन तहसीलदार बालगंगा के द्वारा  मुख्यमंत्री उत्तराखंड को मानदेय की बढ़ोतरी के  संबंध में ज्ञापन दिया। जिसमें मुख्य चार मांगे थी जिसमें की आंगनबाड़ी कार्य माताओं को काम के बदले उचित दाम दिया जाए और उनका मानदेय न्यूनतम मजदूरी को देखते हुए 18000 किया जाए, और मिनी कार्य माताओं को समान काम के लिए समान वेतन किया जाए, तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी गई फोन की शर्तों को वापस लिया जाए क्योंकि अगर फोन खराब या खोता है तो वर्कर से उसका पैसा ना वसूला जाए और आंगनबाड़ी कार्यकर्ती को जब कभी परियोजना में किसी भी कार्य के लिए बुलायी जाती है तो उसको यात्रा भत्ता दिया जाए। और पूर्व से ही दिनांक 11/12/2019 से अपनी मांगो को लेकर कार्य बहिष्कार पर है, और दिनाक 27/12/19 को घनसाली भिलंगना की  सभी कार्यकत्रियों ने घनसाली बाजार से तहसील घनसाली तक रैली निकाली और घनसाली उपजिलाधिकारी  को ज्ञापन दिया। इस मौके पर समस्त कार्यकत्री सहायिका और मिनी कार्यकर्ता उपस्थित थे ၊
इसमें ब्लॉक अध्यक्ष सविता  सेमवाल, जिला अध्यक्ष ममता रतूड़ी , बीना जोशी, उर्मिला जखेडी, सुमन बिष्ट, ललिता, नीलम, सीता, निर्मला बडोनी, शर्मिला, बविता, चित्र बिष्ट, उर्मिला बिष्ट, बिमला, अनामिका, नर्वदा वा अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top