उत्तरकाशी
रिपोर्ट.. वीरेंद्र सिंह नेगी
जिला चिकित्सालय परिसर उत्तरकाशी में नेकी की दीवार स्थापित की गयी है ,जहां असहाय , गरीब व जरूरतमंद लोग अपनी आवश्यकतानुसार निःशुल्क कपड़े ले सकते है तथा कोई भी नागरिक आवश्यकता से अधिक कपड़े आदि को यहां दे सकते है ।मंगलवार को जिलाधिकारी डा0 आशीष चौहान ने दीप प्रज्जवलित व गर्म कपड़े देकर इस मुहिम का आगाज किया ।
जिलाधिकारी चौहान ने कहा कि जनपद मुख्यालय में इस अभिनव पहल से जहां गरीब एंव जरूरतमंद लोगों की सहायता होगी वहीं दूसरी तरफ आवश्यकता से अधिक कपड़े , जूते, कम्बल, एंव चादर होने पर जरूरतमंदों तक पंहुचाने हेतु यह नेकी की दीवार अहम साबित होगी ।
जिलाधिकारी ने स्वंय नेकी की दिवार में गर्म कपड़े दान किये व तत्पश्चात उन्होनें विकलांग व्यक्ति को गर्म जैकेट पहनायी । उन्होनें नगर क्षेत्र के सभी लोगों व अधिकारियों , कर्मचारियों से इस नेकी की दिवार में जरूरतमंद लोगों के लिये सहायता करने का आहवान किया , जिससे असहाय , गरीब , लोगों की मदद हो सके । इस मुहिम को लेकर जिलाधिकारी ने पुलिस , फायर सर्विस , सक्सेस क्लासेज ,सामाजिक कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की व कहा कि समाज में इस तरह के कार्यों से अन्य लोगों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए ।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रदीप भटृ, जिला चिकित्सालय अधीक्षक भागेन्द्र सिंह रावत , सक्सेस क्लासेज निदेशक जय सिंह असवाल , सन्तोष पुरोहित , रविकान्त विजल्वाण, सोहन पाल सिंह राणा , दीपक नौटियाल , अरूण जयाड़ा, गिरीश सिंह आदि मौजूद थे ।