पैठाणी क्षेत्रान्तर्गत इण्टरमीडिएट स्कूल में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

Uk live
0

रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
आज पैठाणी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत राजकीय महाविद्यालय मजरा में वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पैठाणी थानाध्यक्ष रविन्द्र सिंह ने छात्रों कों पुलिस विभाग से सम्बन्धित कार्यों व विभिन्न प्रकार के कानूनो के सम्बन्ध में जानकारी दी ၊ उनके द्वारा छात्रों को साइबर क्राइम , यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई ၊
छात्रों द्वारा पुलिस  विभाग से सम्बन्धित सवाल भी पूछे गये ၊
पुलिस द्वारा  छात्रों को हर सवाल का जवाब भी दिया गया ၊ पुलिस द्वारा स्कूलों में चलाये गये ऐसे जागरूकता अभियान की स्कूल प्रशासन और छात्रों ने खूब तारीफ की ၊
पैठाणी थानाध्यक्ष रविन्द्र सिंह ने बताया कि समय - समय पर ऐसे जागरूकता कार्यक्रम स्कूलों में चलाये जाते हैं जिससे कि आज की पीढ़ी को साइबर अपराध व यातायात नियमों  की पूरी जानकारी हो ၊

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top