कैदियों के हितों एवं रक्षा के लिए चलाया गया विधिक जागरूकता शिविर

Uk live
0

रिपोर्ट - वीरेंद्र सिंह नेगी
उत्तरकाशी - माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार सुश्री दुर्गा शर्मा सिविल जज(सी0डि0)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला कारागार नई टिहरी मे विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन तथा कारागार में निरीक्षण किया गया। जागरूकता शिविर एवं निरीक्षण कार्यक्रम में जनपद उत्तरकाशी के जिला कारागार में निरूद्व कैदियों को उनके अधिकारो एवं हितो के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।
विधिक जागरूकता शिविर एवं निरीक्षण में जनपद की 01 महिला निरूद्व विचाराधीन कैदी को भी उनके अधिकारो व हितो के सम्बन्ध में जानकारी दी गई साथ ही महिला कैदी की अन्य समस्याओं के बारे में सुना गया। उक्त महिला कैदी को यह भी बताया गया कि अगर उनको निःशुल्क विधिक सहायकता की आवश्यकता है तो वह जेलर के माध्यम से पत्र लिखकर प्राधिकरण से निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही सचिव द्वारा जेल का निरीक्षण किया गया जिसमें 45 कैदी निरूद्व है।
शिविर में प्रभारी जेलर श्री रामेश्वर राणा एवं प्राधिकरण के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top