वीरेन्द्र नेगी
उत्तरकाशी
पूर्व गंगोत्री विधायक विजयपाल_सजवाण आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के साथ त्यूणी पहुंचे।
यहां पहुंचकर उन्होंने अतिवृष्टि व बादल फटने से आई दैवीय आपदा से हुए नुकसान का जायज़ा लिया तथा त्यूणी में आपदा प्रभावित क्षेत्र में स्थलीय निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान उनके साथ ओबीसी विभाग प्रदेश अध्यक्ष संजय डोभाल, डाटा विभाग प्रदेश अध्यक्ष दीवान सिंह तोमर, एन.डी पवार, राजवीर सिंह राणा, बलवीर सिंह चौहान, एवं डॉ0 वीरेंद्र सिंह सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठजन रहे मौजूद।


