वीरेन्द्र सिंह नेगी
उत्तरकाशी
जिलाधिकारी आशीष चौहान ने जिला महिला चिकित्सालय में जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर किया ।
जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में वृहद रूप से चलाये ताकि जनसंख्या स्थिरीकरण की जानकारियां आम जनमानस तक पंहुच सकें उन्होनें कहा कि जनसंख्या काफी तेजी से बढ़ रही है हमें इस पर नियंत्रण करने की आवश्यकता है । श्री चौहान ने कहा कि ज्यादा जनसंख्या यानि संसाधनों का बटंवारा है जनसंख्या वृद्वि तेजी से बढ़ रही है हमें इस पर ध्यान देने की जरूरत है , काम को बोझ की तरह मत करो लक्ष्य निर्धारित होना चाहिए उन्होनें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीयों को निर्देष देते हुए कहा कि जनसंख्या निंयत्रण के तहत समय - समय पर तहसील क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाये व शिविर के माध्यम से लोगों को जानकारियां मुहैया कराये।
चिकित्सा स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण विभाग , उत्तरकाशी द्वारा 11 जुलाई 2019 से 24 जुलाई 2019 तक विश्व जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा ’परिवार नियोजन से निभाएं जिम्मेदारी मां और बच्चे के स्वास्थ्य की पूरी तैयारी’ के रूप में मनाया जा रहा है , इस कार्यक्रम के तहत आशा कार्यकात्रियों को व एएनएम को चिकित्सा स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण विभाग की तरफ से प्रोत्साहन राशि अपने कार्य क्षेत्रों में बेहतर सेवाएं देने के उपरान्त वितरित की गई स्थिरीकरण पखवाड़े कार्यक्रम में मुख्यचिकित्साधिकारी डा0 डी0 पी0 जोशी द्वारा बताया गया कि शिविर में दो केश लाने पर रू0 1000/ व 3 केष लाने पर 2000 तथा 4 केष या उससे अधिक लाने पर 3000 प्रोत्साहन राशि प्रेरक को दी जायेगी ।
जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े कार्यक्रम में मुख्यचिकित्साधिकारी डा0 डी0 पी0 जोशी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सी0एस0 रावत , महिला चिकित्साधिकारी सुधा सिंह , सहित अन्य चिकित्साधिकारी मौजूद थे ।
Team uk live


