Jyoti dobhal (buero chief)
नई टिहरी - कोतवाली नई टिहरी के बड़े ही कर्मठ और तेजतर्रार पुलिस अधिकारी वरिष्ठ उप निरीक्षक श्री रमेश कुमार सैनी जी का लगभग 1 वर्ष 3 माह के सेवाकाल के पश्चात वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली कीर्ति नगर के पद पर स्थानांतरण हो गया । श्री सैनी जी शहर टिहरी मे अपनी सकारात्मक पुलिस कार्यप्रणाली एवं मधुर व्यवहार के लिए चर्चित है। श्री सैनी जी ने शराब/चरस तस्करो की धरपकड़, चोरी के वाहनो की बरामदगी, बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन, यातायात व्यवस्था तथा जन जागरूकता में विशेष योगदान दिया। अपनी निष्ठावान और निष्पक्ष छवि के साथ श्री सैनी जी आज कीर्तिनगर के लिए रवाना हुए । इस मौके पर व्यापार मण्डल अध्यक्ष श्री अम्बरीश पाल, अतीक अहमद , विकास रतूड़ी एवं अन्य स्थानीय संभ्रांत व्यक्तियों ने श्री रमेश कुमार सैनी का माल्यार्पण कर धन्यवाद किया व भविष्य हेतु शुभकामनायें दी।
Team uk live



