वीरेन्द्र सिंह नेगी
उत्तरकाशी
आगामी 25 जुलाई को श्रीदेव सुमन दिवस मनाये जाने को लेकर जिला सभागार कक्ष में जिलाधिकारी आशीष चौहान की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों व अधिकारीयों के साथ बैठक की गई ।
श्रीदेव सुमन दिवस पर जिलाधिकारी आशीष चौहान ने बताया कि यह दिवस जनपद में बेहतर रूप से मनाया जायेगा । बैठक में श्रीदेव सुमन दिवस की तैयारियों को लेकर जनप्रतिधियों व श्रीदेव सुमन मंच के पदाधिकारीयों के साथ विचार विमर्श किया गया ।
सर्व प्रथम प्रातः 6.30 बजे प्रभात फेरी राजकीय कीर्ति इन्टर कालेज से प्रारम्भ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए श्रीदेव सुमन स्मारक चौक से होते हुए विष्वनाथ चौक पर सम्पन्न होगी तथा तहसील ब्लाक एंव ग्राम स्तर पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभात फेरी आयोजित की जायेगी । पुलिस अधीक्षक प्रभात फेरी के समय टै्फ्रिक पर नियंत्रण रखने हेतु आवश्यक पुलिस व्यवस्था सुनिष्चित करेंगें ।
जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को नगर क्षेत्र में सफाई तथा सड़क मार्गों पर स्थित गड्डों की मरम्मत कार्य करने के निर्देश दिये । प्रातः 8 बजे अमर शहीद श्रीदेव सुमन की मूर्ति पर हनुमान चौक में दीप प्रज्वलन तथा माल्यापर्ण किया जायेगा जिसमें समस्त अधिकारीगण , गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधिगण भाग लेगें ।
जनपद के मेधावी विद्यार्थियों / प्रतिभाशाली / विभिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय कार्य कर रहे नागरिकों का सम्मान तथा हाई- स्कूल / इन्टर मीडियट में राज्य स्तर पर मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं को श्रीदेव सुमन साहित्य एंव कला स्मृति मंच , सोम्यकाशी रोटरी क्लब द्वारा सम्मानित किया जायेगा । श्रीदेव सुमन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम जिला प्रेक्षागृह कलेक्ट्रेट में आयोजित किये जायेगें ।
जिलाधिकारी डा0 आशीष चौहान ने कहा कि श्रीदेव सुमन की स्मृति में तहसील एंव ब्लाक स्तर पर सम्बन्धित तहसीलदार / विकास खण्ड अधिकारी अपने क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम सुनिष्चित करेगें साथ ही उन्होनें कहा कि श्रीदेव सुमन दिवस 25 जुलाई से 15 अगस्त तक वृहद वृक्षरोपण कार्यक्रमों के तहत मनाया जायेगा ।
बैठक में पुलिस अधीक्षक पंकज भटृ , प्रभागीय उप वनाधिकारी विजय बहादुर , नागेन्द्र थापलियाल अध्यक्ष श्रीदेव सुमन मंच , शैलेन्द्र नौटियाल सचिव श्रीदेव सुमन मंच , अजय पुरी रेडक्रास अध्यक्ष , नेमचन्द चन्दोक, प्रताप पोखरियाल , हरि सिंह राणा , प्रताप बिश्ट, सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे ।
Team uk live


