Jyoti dobhal buero chief
चम्बा - आज चम्बा नगरपालिका में अध्यक्षा सुमना रमोला की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आहूत की गई जिसमें सत्ताईस प्रस्तावों पर मुहर लगी जिनमें 2019-20 की प्रस्तावित आय 537 लाख तथा प्रस्तावित ब्यय 536 प्रस्तावित की गई थी को सदन द्वारा स्वीकृति दी गई ၊
वहीं धरासू रोड़ पर अधूरी निर्मित पार्किंग पर पीपीपी मोड में निर्माण कार्य कराने का निर्णय लिया गया एवं पुरानी टिहरी मार्ग पर पालिका अपने ब्यय से निर्माण करायेगी ၊ सदन द्वारा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेन्ट की नियमावली का भी अनुमोदन किया गया ၊
स्वयं सहायता समूह को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नगर क्षेत्र में होने वाले विभिन्न सर्वेक्षणों को इन्ही से कराने तथा प्रतिभवन / प्रतिपरिवार दरें भी स्वीकृत की गई ၊ सदन द्वारा रोष ब्यक्त किया गया कि सरकारी / प्राइवेट कालोनी , कार्यालयों में कम्पोस्ट पिट अनिवार्यता के आधार पर बनाये जायें जो विभाग नही बनाता है इसकी सूचना एनजीटी और शासन को दी जाये , इसके अलावा घरो में कम्पोस्ट बर्तन हेतु सौ मिट्टी के बर्तन भी क्रय किया जाना स्वीकार किया ၊ बोर्ड में तीन - तीन सदस्यी निर्माण / सफाई / प्रकाश समितियो का गठन बोर्ड द्वारा शुलभ शौचालयों में तैनात एजेन्सी को 31 जुलाई तक शौचालय को हैण्डओवर करने का समय दिया गया उसके बाद उनका अनुबन्ध निरस्त किया गया दोनों शौचालयों को नीलामी अथवा किराया बेस पर दिया जायेगा ၊ दैनिक वेतन कर्मियों के वर्ष 2016-17 के भुगतान मामले में एवं आउटसोर्स कर्मियों के पीएफ प्रकरण पर सफाई निरीक्षक राजवीर पंवार को जांच सौंपी गई ၊
पालिका द्वारा रास्तों में फूल एवं फलदार वृक्षों का लगाया जाना भी स्वीकार किया गया इसके अलावा प्रत्येक वार्ड में चालीस निर्माण कार्यों के प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किये गये ၊
उसके बाद कार्यशाला का भी आयोजन किया गया जिसमें सिटी मिशन मैनेजर अरविन्द जोशी द्वारा अध्यक्ष एवं सभाषद गणों को केन्द्रीय वित्त पोषित योजनाओं की जानकारी दी गई ၊
बैठक का संचालन एस० पी० जोशी अधिशासी अधिकारी द्वारा किया ၊ इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्षा सुमना रमोला ,सभाषद रघुवीर सिंह रावत , विजय लक्ष्मी चौहान , विकास बहुगुणा , गौरव नेगी , विक्रम चौहान , सुनैना शाह , शक्ति प्रसाद जोशी , मनोरमा नकोटी , प्रशान्त उनियाल , कृष्ण सेमवाल प्रधान लिपिक , सफाई निरीक्षक राजवीर पंवार , शरद पुन्डीर ,ओमप्रकाश तिवारी आदि उपस्थित रहे ၊
Team uk live



