वीरेन्द्र नेगी
उत्तरकाशी
जिलाधिकारी आशीष चौहान ने जिला चिकित्सालय में निर्माणधीन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया ।
जिला चिकित्सालय में गम्भीर मरीजों की सुविधा हेतु आईसीयू वार्ड तक निमार्णधीन पुल को लेकर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभाग को पुल शीघ्र बनाने के निर्देश मौके पर ही दिये और पुल के दोनों ओर लाईट की व्यवस्था भी सुनिष्चित करने को कहा । उन्होनें चिकित्सालय परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने के साथ ही गुणवता पर विशेष ध्यान देने को विभाग को निर्देशित किया । जिलाधिकारी ने कहा कि जिला चिकित्सालय में मरीजों को बेहतर सेवा देने के साथ ही नये संसाधनों, उपकरणों का प्रयोग सही ढंग से किया जाये ताकि मरीजों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करने पड़े ।
Team uk live


