वीरेन्द्र सिंह नेगी
पूर्व गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण आज धनौल्टी में पूर्व विधायक स्व0 कौलदास जी के निधन उपरांत उनके घर शोक संतप्त परिजनों से मिलने पहुंचे,
जहां उन्होंने उनके परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया, उसके बाद उत्तरकाशी पहुंचकर उन्होंने बाड़ागडी क्षेत्र के बोंगाड़ी गांव में श्री हरिमहाराज जी के नवनिर्मित ढोल की प्राण प्रतिष्ठा के निमित पूजा अनुष्ठान में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान हरिमहाराज जी से सम्पूर्ण उत्तरकाशी क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। उसके बाद बरसाली क्षेत्र के चिणाखोली गांव में श्री मुकेश नौटियाल के सुपुत्र के चूड़ाकर्म संस्कार में सम्मिलित होकर बालक को चिरायु जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित की। इसके साथ ही उन्होंने श्री जगमोहन चौहान जी के नवनिर्मित आवासीय भवन के गृह प्रवेश के उपलक्ष्य में उन्होंने श्री चौहान जी को बधाई दी। इसके अलावा बिभिन्न जगहों पर उन्होंने लोगों से मुलाकात कर जनसम्पर्क भी किया, जहां जगह-जगह लोगों ने श्रीनगर एवं बाजपुर नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत पर उन्हें बधाई दी।
Team uk live


