पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण का हल्ला बोल

Uk live
0
रिपोर्ट - वीरेन्द्र नेगी

उत्तरकाशी
पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण का हल्ला बोल /लगातार दूसरे दिन भी घेरा राज्य सरकार को /तिलोथ पुल को लेकर किया हंगामा 


सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण तिलोथ पुल जो 2013 की विनाशकारी बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके पुननिर्माण के लिए तत्कालीन पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने लगभग 8.40 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर इसके निर्माण की नीब रखी। किन्तु कष्ट और खेद इस बात का है कि सरकार बदलते ही इस पुल का कार्य अधर में लटक गया। सरकार बने ढाई साल बीतने के बावजूद भी इस पुल की प्रगति शून्य है। तिलोथ पुल के अधर में लटके कार्य की वजह से रोज आवागमन कर रहे हजारों छात्र छात्राओं और आम जन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आये दिन यहां लगने वाले जाम से लोगों की दिनचर्या खराब हो रही है। जनहित के इस मुद्दे पर पूर्व विधायक  सजवाण के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा इस महत्वपूर्ण पुल के पुनःनिर्माण के लिए धरना प्रदर्शन किया गया। उन्होंने सरकार की लेटलतीफी पर सरकार को जमकर लताड़ लगाई, उन्होंने कहा कि ये दुर्भाग्य ही है कि ढाई वर्ष बीतने के बाबजूद भी सरकार तिलोथ पुल के निर्माण को लेकर गंभीर नही है। जन सरोकारों की इस महत्वपूर्ण पीड़ा को उन्होंने सड़क में लड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि आज सांकेतिक धरना देकर सरकार को चेताने का काम किया है यदि नियत समय पर इस पुल का कार्य शुरू नही किया जाता है तो कांग्रेस पार्टी द्वारा व्यापक स्तर पर जनांदोलन कर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। महामहिम राज्यपाल को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित ज्ञापन में तिलोथ, जोशियाड़ा पुल जो सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है इसके पुनःनिर्माण के कार्य अबिलम्ब शुरू करवाने की मांग की गयी है।

इस अवसर पर नगरपालिका चेयरमैन श्री रमेश सेमवाल जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री शीशपाल पोखरियाल, समन्वय समिति के श्री जगमोहन रावत, ज्येष्ठ प्रमुख भटवाड़ी श्री धर्म सिंह नेगी, नगरपालिका सभाषद श्री बुद्धि सिंह राणा, श्री महावीर चौहान, श्री अजीत गुसाईं, श्री देवराज बिष्ट, श्री मनोज शाह श्रीमती सविता भट्ट, श्रीमती कविता जोगेला, सहित पार्टी प्रवक्ता श्री भूपेश कुड़ियाल, श्री दिवाकर भट्ट, श्री नैन सिंह बिष्ट जी, सरदार गुलराज सिंह, नवीन तिवारी, गजेंद्र राणा,   श्रीमती कमली भंडारी, काशी गुसाईं, श्रीमती गायत्री सेमवाल, श्री खेमराज राणा, श्री रतन सिंह बिष्ट, केदार असवाल, विनोद पंवार, मनोज डंग सहित अन्य वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
Team uk live

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top