उपचार के दौरान अगर वरूणावत पर्वत से पत्थर शहर की ओर गिरे तो सम्बन्धित विभाग पर होगी एफआईआर दर्ज जिलाधिकारी आशीष चौहान

Uk live
0
वीरेन्द्र नेगी

उत्तरकाशी

जिला सभागार कक्ष में वरूणावत पर्वत शूट उपचार कार्यों की बैठक लेते जिलाधिकारी डा0 आशीष चौहान ने उपचार सम्बन्धित निर्माण कार्यों पर लोनिवि अधिशासी अभियन्ता को तत्काल प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये उन्होनें कहा कि निर्माण कार्यो के दौरान अगर शहर की ओर पत्थर गिरते है तो सम्बन्धित विभाग के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी जायेगी ।  वरूणावत पर्वत उपचार स्थल पर मौजूद मलबे का निस्तारण अभी तक होने पर जिलाधिकारी ने लोनिवि अधिशासी अभियन्ता को फटकार लगाते हुए शीघ्र मलबे का निस्तारण करने को लेकर निर्देशित किया । उन्होनें सम्बन्धित विभाग को निर्माण कार्यों की गुणवता पर विशेष ध्यान देने को कहा व उपचार कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये ।  उन्होनें कहा कि बरसात के दौरान उचित संसधानों के साथ उपचार कार्यों में कतई लापरवाही न बरते अन्यथा उचित कार्यवाही की जायेगी ।
बैठक में अधिशासी अभियन्ता बी0एस0 पुन्डीर लोनिवि , आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल , सति अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top