अल्मोड़ा - हरेला पर्व के अवसर पर आज दिनांक 16 जुलाई 2019 को जीजीआईसी तारीखेत में विराट वृक्षारोपण का कार्य किया गया जिसकी अध्यक्षता राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉक्टर भारती नारायण भट्ट ,तकनीकी संस्था रॉड्स के समन्वयक धर्मेन्द्र सिंह पवार, मंडल अध्यक्ष बीजेपी ध्यान सिंह नेगी द्वारा की गई इस वृक्षारोपण में कॉलेज की समस्त अध्यापकों एवं छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया वृक्षारोपण में कुल 120 पौधों का वृक्षारोपण किया गया जिसमें 100 माल्टा एवं 20 नींबू के पौधे को रोपित किया गया साथ ही आजीविका समन्वयक धर्मेंद्र सिंह पवार द्वारा कॉलेज को इन पौधों को जंगली जानवरों से बचाने हेतु घेरबाढ़ उपलब्ध कराए जाने की बात कही इस अवसर पर तकनीकी संस्था रॉड्स के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे साथ ही विद्यालय की 50 छात्राओं द्वारा इस कार्य में अपना सहयोग प्रदान किया गया
Team uk live


