उत्तराखण्ड राजीव गांधी पंचायत राज संगठन द्वारा पंचायत राज एक्ट में किये जा रहे संशोधन के बिरोध में चलाया जायेगा हस्ताक्षर अभियान

Uk live
0
ज्योति डोभाल



नई टिहरी  -उत्तराखंड राजीव गांधी पंचायत राज संगठन द्वारा पंचायत राज एक्ट में किये जा रहे संशोधन का विरोध करते हुए  हस्ताक्षर अभियान किया जायेगा । संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल ने कहा कि प्रदेश मे पंचायत राज एक्ट को संशोधित कर त्रिस्तरीय पंचायतों को समापत करने की साजिश की जा रही है। पूर्व मे भी ग्राम सभाओं की सहमती लिये बिना पंचायतों को भंग कर नगर निकायों में सम्मिलित किया गया । "देश के प्रधानमंत्री द्वारा जहाँ एक देश एक चुनाव की बात की जा रही है वहीं दूसरी तरफ राज्य सरकार द्वारा एक देश एक कानून की व्यवस्था न कर पंचायतों पर जबरन कानून थोपकर संविधान की आधारभूत नींव, पंचायतो को कमजोर बनाने का षड्यंत्र किया जा रहा है" । प्रदेश के हर जिला मुख्यालय व ब्लॉक में हस्ताक्षर अभियान के द्वारा इस असंवेधानिक एक्ट का विरोध दर्ज कराया जा रहा है ।
   जो सदस्य विधानसभा व लोकसभा में कानून बनाते हैं वो तो अशिक्षित हो सकते हैं मगर पंचायत प्रतिनिधियों को शिक्षित होना होगा । ये कैसा दोहरा मापदंड है । उत्तराखंड में 2004 मैं नगर निकाय अधिनियम मैं संसोधन करते हुए 2 से अधिक संतानों वाले अभ्यर्थियों के चुनाव लड़ने  पर रोक लगाने का जो कानून बनाया गया उसमे एक्ट लागू होने के 300 दिनों के बाद तीसरा बच्चा पैदा होने पर चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी गई परंतु पंचायत राज एक्ट संसोधन एक्ट मैं यह समयावधि एक सदस्य द्वारा विधानसभा सभा मे संसोधन प्रस्ताव लाने पर बिना चर्चा के समापत कर दी गई।।
   मंडल सयोंजक राकेश राणा ने कहा है कि दो से अधिक संतान वाले संशोधन में पुनर्विचार करते हुए कानून लागू होने के 300 दिन बाद तीसरी संतान पैदा करने वाले दंपति को चुनाव से वंचित करने का नियम पारित होना चाहिये तथा नयूनतम शैक्षिक योग्यता धारण करने के लिये कम से कम दो वर्ष का समय दिया जाना चाहिए । ताकी पंचायत चुनाव लड़ने के इछुक लोग निर्धारित शैक्षिक योग्यता प्राप्त करने के लिये प्रयास कर सके । ऐसे व्यावहारिक संशोधन पर पुनर्विचार करने की जरूरत है । पत्रकार वार्ता में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के मंडल संयोजक राकेश राणा राणा जिला  संयोजक कुलदीप पवार सहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल कांग्रेस नेता पुरुषोत्तम सिंह थलवाल प्रदेश प्रवक्ता  मनीष यादव  डोईवाला विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल सैनी ,युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नवीन सेमवाल , एनएसयूआई के नेता अमित चमोली, संतोष आर्य ,सोबन सिंह कुमाई आदि लोग मौजूद थे।
Team uk live
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top