जिला न्यायाधीश कुमकुम रानी की अध्यक्षता में चौंतीस लाख चौंतीस हजार सात सौ समझौता धनराशि दर्ज की गई

Uk live
0

ज्योति डोभाल संपादक

नई टिहरी - आज जिला न्यायाधीश कुमकुम रानी की अध्यक्षता में टिहरी गढ़वाल जिले में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 89 वादो का निस्तारण किया गया जिनमें चौंतीस लाख चौंतीस हजार सात सौ समझौता धनराशि दर्ज की गई ၊
जिला न्यायाधीश कुमकुम रानी तथा अधिवक्ता शान्ति भट्ट की बेंच द्वारा कुल सात वादो का निस्तारण कर छै लाख छै हजार सात सौ समझौता धनराशि के रूप में दर्ज की गई ၊
कुटुम्ब न्यायाधीश श्री मिथिलेश झा तथा अधिवक्ता महावीर नेगी की बेंच द्वारा कुल आठ वादो का निस्तारण किया गया जबकि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री राहुल कुमार श्रीवास्तव तथा राजपाल मियां की बेंच द्वारा दो वादो का निस्तारण किया गया जिनमें समझौता धनराशि एक लाख तीस हजार थी ၊
सिविल जज (सी० डि०) श्री संदीप कुमार तथा रोशन लाल आर्य की बेंच द्वारा दो वादों का निस्तारण किया गया जिनमें समझौता धनराशि तीन लाख थी ၊
सिविल जज (जू० डि०)  नरेन्द्रनगर श्री भूपेन्द्र शाह तथा अधिवक्ता प्रमोद नेगी की बेंच द्वारा दो वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया गया ၊
उपजिलाधिकारी टिहरी द्वारा अठ्ठारह वादो तथा उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर द्वारा दस वादो का निस्तारण किया गया ၊
उपरोक्त के अतिरिक्त प्रि- लिटिगेशन प्रकृति के विभिन्न बैंको के चालीस मामलों का निस्तारण किया गया जिसमे समझौता राशि रूपये तेइस लारव अट्ठानवे हजार थी ၊
Team uk live
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top