वीरेन्द्र नेगी उत्तरकाशी
*मित्र पुलिस ने खोया बैग तलाश कर किया मालिक के सुपुर्द*
शुक्रवार को श्री गोविन्द राम निवासी भटवाड़ी द्वारा थाना कोतवाली उत्तरकाशी पर आकर एक प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमे उनके द्वारा बताया गया कि उनका एक बैग उत्तरकाशी बस अड्डे में कंही खो गया है, जिसमे उनके 02 मोबाइल फ़ोन, आधार कार्ड व अन्य सामान था। जिस पर थाना कोतवाली पुलिस व यातायात पुलिस द्वारा उक्त बैग को उत्तरकाशी में आस पास सभी जगह पर तलाश किया गया जो कि यातायात में नियुक्त कानि0 मदन सिंह को मिला जिसे उनके द्वारा थाना कोतवाली में जाकर गोविंदराम उपरोक्त के सुपुर्द किया गया।मित्र पुलिस के इस सहरानीय कार्य के लिए उपरोक्त व्यक्ति के द्वारा उत्तरकाशी पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।
Team uk live


