वीरेन्द्र नेगी उत्तरकाशी
जिलाधिकारी डा.आशीष चौहान के निर्देशों के क्रम में पुल्ड आवासीय कालोनियों से निकलने वाला जैविक-अजैविक कूड़े के निस्तारण को लेकर मुख्य विकास अधिकरी प्रशान्त आर्य ने आवासीय कालोनी में निवासरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक ली।
विकास भवन सभागार में बैठक लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी श्री आर्य ने बताया कि सरकारी आवासीय कालोनियों से निकलने वाले कूड़े के प्रभावी निस्तारण के लिए कालोनी में ही दो-दो छोटे-छोटे पिट संबंधित विभाग बनाना सुनिश्चित करें। ताकि जैविक कूड़े को पिट में डालकर कम्पोस्ट खाद बनाकर निस्तारण किया जा सके। जैविक कूड़े के निस्तारण होने के बाद प्लास्टिक कूड़े के ठोस प्रबन्धन के लिए नगर पालिका के कर्मियों का सहयोग लेकर कम्पेक्ट कर निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत भवन के समीप चौराहे में रखे गए बड़े कूड़ेदान को सड़क के किनारे सुरक्षित स्थान में रखा जाए ताकि चौराहे पर वाहन के मुड़ने व अनावश्यक जाम की स्थिति पैदा न हो सके। उन्होंने कहा कि जैविक कूड़े का निस्तारण आवासीय कालोनी में होने के बाद सिर्फ प्लास्टिक कूड़ा ही बड़े कूड़ेदान में जाएगा जिसका निस्तारण आसानी से किया जा सकता है।
मुख्य विकास अधिकारी श्री आर्य ने स्वजल को तेजी के साथ सरकारी आवासीय कालोनियों में छोटे-छोटे जैविक पिट बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बड़े कूड़दान में कोई शरारती तत्व जैविक-अजैविक कूड़ा एक साथ न डाले इस हेतु कुछ समय के लिए निगरानी हेतु एक पीआरडी जवान की तैनाती की जाएगी।
बैठक में जिला विकास अधिकारी संजय सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी महिधर सिंह तोमर,सहायक निदेशक मत्स्य प्रमोद शुक्ल,सीवीओ डा.प्रलंयकरनाथ, अपर संख्याधिकारी मनोज कुमार,गोपाल सिंह राणा सहित आवासीय कालोनियों में निवासरत अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Team uk live


