जिलाधिकारी उत्तरकाशी आशीष चौहान ने ली राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक

Uk live
0

वीरेन्द्र नेगी

उत्तरकाशी

जिलाधिकारी आशीष चौहान ने जिला सभागार कक्ष में राजस्व विभाग की राजकीय वसूली एंव अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक ली ।


राजस्व क्षेत्रान्तर्गत राजस्व वसूली व अन्य मामलों में जिलाधिकारी ने सभी तहसीलदारों , राजस्व उप निरीक्षकों को वसूली मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिये । उन्होनें जनपद में राजस्व वसूली के कम आंकलन (अर्जित धन राशि) को लेकर नाराजगी जताई, जुलाई माह के अन्त तक शीघ्र शत- प्रतिशत वसूली अपने -अपने क्षेत्रों में अर्जित करने को लेकर निर्देशित किया । जिलाधिकारी डा0 आशीष चौहान ने सभी उपस्थित तहसीलदारों को तहसील क्षेत्रान्तर्गत लम्बित मामलों का निस्तारण सुनिष्चित करने के निर्देश दिये।
बैठक में अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने राजस्व क्षेत्रों में अपराधों व अन्य मामलों में चर्चा करते हुए कहा कि राजस्व क्षेत्रों में अपराधों की घटना काफी बढ़ रही है राजस्व पुलिस व मित्र पुलिस आपसी समवन्य बनाकर मामलों का निस्तारण करना सुनिष्चित करें । उन्होनें कहा कि अपने - अपने क्षेत्रों के एसडीएम सुनिष्चित कर ले कि कहां पर ज्यादा अपराध घटित हो रहे है व कहां पर कम हो रहे है इसकी रिपोर्ट तत्काल प्रस्तुत करें । उन्होनें राजस्व उपनिरीक्षकों के समन तामील समय पर उपलब्ध न होने को लेकर इसकी रिपोर्ट सम्बन्धित उपजिलाधिकारियों को षीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिये । 
जिलाधिकारी ने तहसील स्तर पर अपत्तियों वाले व विवादित मामलों को लेकर निस्तारण जल्द करने के निर्देश दिये । श्री चौहान ने कहा कि सभी तहसीलों के तहसीलदार अपने - अपने क्षेत्रों के अवशेष मामलों का जल्द निस्तारण करना सुनिष्चित करें ।
बैठक में अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह , पुलिस अधीक्षक पंकज भटृ, उपालिधिकारी भटवाड़ी देवेन्द्र नेगी , उपजिलाधिकारी डुण्डा आकाश जोशी, उपजिलाधिकारी बड़कोट अनुराग आर्य , सभी तहसीलदार सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top