टिहरी जिलाधिकारी वी० षणमुगम ने ली नगर निकायों की स्टॉफ बैठक

Uk live
0

ज्योति डोभाल संपादक

नई टिहरी 12 जुलाई  2019 -   जिलाधिकारी डाॅ0 वी0 षणमुगम द्वारा नई टिहरी स्थित कलक्ट्रेट सभागार में स्टाफ बैठक ली गयी। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा जनपद की सभी नगर निकायों में ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन को लेकर सम्बन्धित क्षेत्र के उप जिलाधिकारियों, नगर निकायों के अधिकारियों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा करने के साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि नगर निकायों में ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन सर्वाधिक महत्वपूर्ण है इसलिए सम्बन्धित क्षेत्र के उप जिलाधिकारी एवं नगर निकायोें के अधिकारी ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन कार्यो को प्राथमिकता देते हुए आपसी समन्वय से कार्य करना सुनिश्चित करें ताकि जनपद की नगर निकायों को स्वच्छ रखा जा सके।  जिलाधिकारी द्वारा नगर निकायों के अधिकारियों से सम्बन्धित नगर निकायों में ट्रंचिंग ग्राउण्ड हेतु भूमि चयन, अधिग्रहण व स्वीकृति के बारें में विस्तार से जानकारी ली गयी। वहीं जिलाधिकारी द्वारा नगर निकाय गजा, घनसाली एवं चमियाला में टंªचिंग ग्राउण्ड हेतु चयनित वन भूमि हस्तान्तरण मामलें के शीघ्र निस्तारण के निर्देश डीएफओ कोकोरोशे को दिये गये। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों एवं नगर निकायों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि शनिवार से नगर निकायों में ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन पखवाड़ा मनाया जाय। जिसके तहत नगर निकायों में घरों के जैविक कूडें से खाद बनाने की जानकारी लोगों को दी जाय तथा जैविक खाद बनाये जाने हेतु मिट्टी के घडे़ परिवारों को उपलब्ध कराये जायें व जहां सम्भव हो उस वार्ड में कम्पोस्ट पिट भी बनायी जाय तथा जैविक खाद बनाने की कार्यशालाओं एवं प्रक्रिया की माॅनिटरिंग कार्यो हेतु प्रत्येक वार्ड के लिए नोडल अधिकारी नामित किये जायें। ठोस अपशिष्ठ प्रबन्धन हेतु समाज में जागरुकता लाने के लिए जन प्रतिनिधियों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाय। शिक्षा विभाग द्वारा भी विद्यालयों में कार्यशाला आयोजित कर छात्र-छात्राओं ठोस अपशिष्ठ प्रबन्धन की जानकारी दी जाय। जलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों एवं अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिये कि शहरों को प्लास्टिक मुक्त रखने के लिए सम्बन्धित निकायों के व्यापारियों, दुकानदारों, होटल/ढाबा स्वामियों के साथ बैठक आयोजित कर प्लास्टिक थैलियों का उपयोग न करने हेतु पे्ररित किया जाय।  जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को सम्बन्धित नगर निकायों में वैन्डिगं जोन स्थलों हेतु सर्वे कर 15 दिनों के भीतर सर्वे रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। वहीं नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिये कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कार्य प्रातः काल एवं सायंकाल दोनो समय किया जाय।
      बैठक में अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, उप जिला अधिकारी अनुराधापाल, रजा अब्बास, फिंचा राम, रविन्द्र ज्वांठा, युक्ता मिश्र व अजयवीर सिंह, ईओ नगर पालिका राजेन्द्र सजवाण, उपेन्द्र तिवारी, दिनेश कृषाली, वीरेन्द्र पंवार, वासुदेव डंगवाल व एसपी जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

     
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top