पौड़ी में नयार नदी में डूबने से तीन दोस्तों की मौत

Uk live
0


नयार नदी में डूबने से 3 युवकों की मौत

नदी के बीच भंवर में फंस गए थे तीनों युवक

पौड़ी - जनपद पौड़ी के पैठाणी में नयार नदी में नहाते समय तीन दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। तीनों युवक खिर्सू के बताएं जा रहें है, तीनों युवक पैठाणी के पास ही बनास पुल के पास नयार नदी में नहाने गए थे। इस दौरान एक साथी डूबने लगा तो उसे बचाने के प्रयास में दो और नदी में उतर गए, लेकिन साथी को बचाने के बजाए वो खुद भी जान गंवा बैठे।
सीओ पौड़ी अनिल जोशी ने बताया कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। डेड बाॅडी को नयार नदी से बाहर निकाल लिया गया है। उन्होंने बताया कि तीनों युवक ग्वाड़ गांव के बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में आस-पास के गांवों लोग भी जमा हो गए। लोगों ने बताया कि तीनों दोस्त नदी में नहाने गए थे। लोगों का यह भी कहना था कि एक  दोस्त को बचाने के चक्कर में दो दूसरे दोस्त भी डूब गए। हालांकि इसको लेकर अब तक पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है कि तीनों नदी में कैसे डूबे।
Team uk live

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top