पूर्व गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण ने प्रीतम सिंह के लिए मांगे वोट

Uk live
0

पूर्व गंगोत्री विधायक  विजयपाल सजवाण ने भटवाड़ी प्रखंड के टकनौर और बाडाहाट क्षेत्र के गांवों का सघन भ्रमण कर टिहरी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह के समर्थन में वोट मांगे।
विजयपाल सजवाण ने जनसम्पर्क की शुरुआत माँ चँदोमती के दर्शन कर मल्ला, लाटा, कुमाल्टी, सैंज, मनेरी, हीना नेताला, सिरोर और गणेशपुर आदि गांवों में जनसम्पर्क और नुक्कड़ सभाएं कर ग्रामीणों से 11 अप्रैल को प्रीतम सिंह के समर्थन में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जो सपने हमे 2014 में दिखाए गए थे आज उन्हें ही पूरा करने की कोशिश के साथ पुनः भाजपा के संकल्प पत्र में सम्मिलित किया गया है, मतलब साफ तौर पर देश को बेवकूफ बनाने का षड्यंत्र किया जा रहा है कि पहले भी हमने ठगा और एक बार फिर हम देश को ठगने आये है। जबकि सरकार पिछले चुनाओं में किये गए वायदों को ही पूरा करने में विफल साबित हुई है। जहां डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस सहित महंगे खाद्यान से महंगाई चरम पर है। नोटबन्दी और अनुयोजित GST से देश की अर्थव्यवस्था गर्त में जा रही है। युवा बेरोजगार है, लेकिन अच्छे दिनों का वादा करने वाली भाजपा आज हर मोर्चे पर जनता की उम्मीदों पर फैल साबित हुई है। विधानसभा चुनावों में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी ने तो रामलीला मैदान उत्तरकाशी के मंच से बाबा काशी विश्वनाथ की कसम खाकर कहा था कि इस बार भाजपा को वोट दे दो, भाजपा सरकार बनते ही 6 महीने के अंदर यहां बन्द पड़ी जलविद्युत परियोजनाओं को पुनः खोल दिया जाएगा किन्तु आज डबल इंजन सरकार के 2 वर्ष उपरांत भी इस दिशा में कोई अपेक्षित कदम तक नही उठाया गया।




गंगोत्री विधानसभा के अंतर्गत कांग्रेस के प्रचार अभियान को जिला कांग्रेस कमेटी के साथ खुद अगुआई कर रहे पूर्व विधायक श्री सजवाण जी के साथ हर रोज भाजपा एवं अन्य दलों को छोड़ कांग्रेस में सम्मिलित होने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। भाजपा प्रत्याशी महारानी साहिबा को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश है, उनका नाम तक कोई सुनना नही चाहता, खुद भाजपा के लोग भी सीधे तौर पर उनके नाम पर वोट मांगने से कतरा रहे है। विजयपाल सजवाण ने  महारानी पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप भी लगाया, उन्होंने कहा कि विकास कार्य करने की बजाय हमारी सांसद महारानी साहिबा ने लगभग 15 करोड़ की सांसद निधि ही लेप्स करा दी। ग्रामीणों से मुलाकात करते हुए उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी  प्रीतम सिंह की खूबी उनकी कार्यकुशलता, सौम्य व्यवहार और राजनीतिक अनुभव के आधार पर उन्हें 11 अप्रैल को हाथ के सामने वाला बटन दबाकर वोट देने की अपील की।

इस अवसर पर उनके साथ नियोजन समिति के पूर्व सदस्य मनोज राणा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष  सुदर्शन चौहान, प्रधान संगठन के  अनिल रावत, प्रधान संजीव नौटियाल, विपिन राणा, युवा कांग्रेस के सुनील रावत, अनिल राणा टकनोर पट्टी कांग्रेस अध्यक्ष राजकेन्द्र थानवान,  महेंद्र पोखरियाल कपूर, मनोज मीनान, भागवत रावत, पंकज राणा एवं अन्य उपस्थित रहे।
Team uk live Uttarkashi

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top