कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जारवणीधार ब्लॉक का किया सघन दौरा

Uk live
0

रिपोर्ट ज्योति डोभाल

जारवणीधार - पूर्व जिलाध्यक्ष शान्ति प्रसाद भट्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जगदम्बा प्रसाद रतुडी,पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष पदम सिह कुमाई, जिला प्रवक्ता महादेव मैठाणी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम सिह नेगी, महावीर गुनसोला, नरेश बलोधी, रामदयाल रतूड़ी, बालकृष्ण रतूड़ी, भगवती प्रसाद, आदि कांग्रेस नेताओ ने जाखणीधार ब्लॉक का सघन दौरा कर कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह के लिए वोट माँगे, ओर बूथ प्रबंधन का जायजा भी लिया ।
     पूर्व जिला अध्यक्ष शान्ति प्रसाद भट्ट ने कहा कि जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है, हम जहां भी जा रहे है, लोग कई वर्षों से राजा रानी से परेशान हो चुके है और अब परिवर्तन चाहते है, जाखणीधार ब्लॉक  और टिहरी विधानसभा से कांग्रेस पहले नंबर पर रहेगी ၊
पूर्व प्रमुख जे पी रतूड़ी ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि, राज्य और केंद्र सरकार के अव्यवहारिक निर्णय से लोग दुखी है और बदलाव के मूड में हैं ।
  दुग्ध संघ के निवर्तमान अध्यक्ष पदम सिंह कुमाई ने कहा कि, डबल इंजन की सरकार  में पशुपालक और किसान बेहाल हुए है, इसलिए परिवर्तन तय है।
जिला कांग्रेस के प्रवक्ता महादेव मैठाणी ने कहा कि हर युवा वर्ग कुछ नया चाहता है, इसलिए परिवर्तन करेगा और कांग्रेस को ही चुनेगा।
Uk live

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top