राशिफल 11 मार्च 2019 : जानिऐ केसा रहेगा आपका दिन

Dineshlal thati
0
मेष-
घर में स्वच्छ व सुन्दर माहौल बनायें रखने के लिए, स्वयं के अहंकारी स्वभाव पर नियन्त्रण रखें। फैमिली का भौतिक भौतिक सुख व सहयोग मिलता रहेगा जिसकी वजह से आप हताश नहीं होंगे।

वृष-
हसबैंड वाइफ में तनाव की स्थिति रहेगी। नये कारोबार में वृद्धि होगी। नवयुवक अनचाहे दोस्तों से सतर्क रहें। आर्थिक मुसीबतों का समाधन होगा जिससे आप कुछ जरूरी देनदारी दें सकेंगे।

मिथुन-
जीवन साथी को लेकर कुछ उदासीनता के भाव उत्पन्न हो सकते है। जरूरी कार्यो को लेकर लापरवाही उचित नहीं है। किसी भी प्रोजेक्ट को बनायें परन्तु उसे गुप्त रखना अतिआवश्यक है।

कर्क-
जीवन को सहजता से जीने की कोशिश करें, सहजता से जो कुछ हो उसे हो जाने दें, उसकी सुन्दरता को महसूस करें। जब हॅसी आये उसे रोके नहीं एवं अश्रु आये तो उन्हे भी बह जाने दें।

सिंह-
आपका मानसिक सन्तुलन बिगड़ सकता है। किसी से मैच न करके स्वंय को मजबूत करने का दृष्टिकोण अपनायें। आपके ऊपर जवाबदेही का अधिक दबाव बढ़ सकता है ।

कन्या-
नई शुरूआत हो जाने से आप-अपने प्रियजनों के पास जा सकते है। कामकाज आप व्यक्तियों को परिवार के नजदीक ले जा सकता है। आप शान्तपूर्ण स्थिति में रहेंगे उतना ही आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा।

तुला-
स्वयं के स्वास्थ्य पर विशेष गौर दें अन्यथा रोग हावी हो सकता है। सम्बन्धों में मधुरता आयेगी। रचनात्मक रवैया अपनान की जरूरत है। महिलायें स्वयं के स्वार्थ सिद्ध करने में व्यस्त रहेंगी।

वृश्चिक-
महिलायें स्वयं के जीवन साथी के साथ मधुरतम पल व्यतीत करेंगी। स्वयं के कार्यो को लेकर सकारात्मक रवैया रखें जिससे कि आप प्रषंसा के पात्र बन सकते है।

धनु-
मानसिक उर्जा में वृद्दि होगी। सामरिक योजनाओं को लेकर मन उत्तेजित रहेगा जिसके दूरगामी फल बेहतर साबित होंगे। दिमागी संतुलन बिगड़ने की सम्भावना प्रतीत हो रही है।

मकर-
किसी नजदीकी इंसान को अधिक महत्व न दें तो हितकर रहेगा। आपके परिश्रम के दूरगामी फल लाभदायक रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति मन चिन्तित रह सकता है। वाद विवाद में जीत मिलेगी।

कुम्भ-
कुछ व्यक्तियों को धार्मिक यात्रा करने का मौका हासिल होगा। जीवन साथी के साथ मधुरतम पल व्यतीत करेंगी। जो व्यक्ति कारोबार के रीजन में है उनमें से ज्यादातर की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मीन-
सामाजिक सम्बन्धों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। कार्यो के प्रति कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है, अत: कोई भी काम जल्दबाजी में न करें। स्वतः लिए गये निर्णय लाभकारी सिद्ध होंगे।
पंडित आत्रेय शास्त्री हरिद्वार 
9837081951

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top