आदर्श आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन आया हरकत में
अगर किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची में अंकित नही है तो दिनांक 15-03-2019 से पूर्व फॉर्म 6 भरकर सम्बन्धित तहसीलदार / सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के पास जमा कर सकते हैं ၊
कहा कि जनपद में डिस्ट्रिक्ट कान्टेक्ट सेन्टर की स्थापना की गई गई है जिसका टोल फ्री नम्बर 1950 है जिससे किसी भी प्रकार की शिकायत , जानकारी अथवा सुझाव प्राप्त किये जा सकते हैं ၊
निर्वाचन आयोग द्वारा new suvidha app के माध्यम से चुनाव रैली , हैलीकॉप्टर लैंडिग आदि की अनुमति ऑनलाइन भी प्राप्त की जा सकती है तथा सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से पूर्व की भांति ऑफलाइन अनुमति भी प्राप्त की जा सकती है ၊ आचार संहिता से सम्बन्धित कोई भी शिकायत c-vigil app के माध्यम से ऑनलाइन भी ली जा सकती है ၊
जनपद की समस्त 06 विधानसभाओं में 927 मतदेय स्थल तथा 884 मतदान केन्द्र हैं ၊
31-01-2019 पर पुरुष मतदाता 256963 एवं महिला मतदाता 241769 एवं तृतीय लिंग -03 कुल 498735 मतदाता हैं ၊
लोकसभा निर्वाचन 2019 में जनपद को 22 जोन एवं 95 सेक्टर में बांटा गया है जिनमें जोनल / सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गये हैं ၊
लोकसभा निर्वाचन 2019 में 94 मतदेय स्थलों पर वेबकास्टिंग की जा रही है ၊
सभी मतदान केन्द्रो पर मतदान ई०व० एम० / वी०वी० पैट० से होगा , जनपद में 1635 बी ० यू० ,1291 सी० यू० और 1359 वी. वी. पैट. उपलब्ध हैं ၊
मीडिया प्रमाणीकरण एवं अनुवीक्षण केन्द्र तहसील कार्यालय ने प्रथम तल के हॉल में बनाया गया है जहां अभ्यर्थी / राजनैतिक दल प्रचार सामग्री छपवाने से पूर्व अनुमति. प्राप्त करेंगे ၊
जिलाधिकारी सोनिका ने कहा कि जिला सूचना कार्यालय में मीडिया सेण्टर बनाया गया है तथा मतदान पार्टियों के संचालन केन्द्र बौराड़ी में मीडिया सेण्टर बनाया जाना है तथा मतगणना पर आईटीआई नई टिहरी में पूर्व की भांति मीडिया सेण्टर बनाया जाना है ၊
टीम uk live tehri


