जनपद मे आचार संहिता लागू होते ही टिहरी एवं चम्बा नगरपालिका आया हरकत में , हटाये राजनैतिक होर्डिंग्स एवं पम्पलेट

Uk live
0
टिहरी (चम्बा ) = जनपद में आदर्श आचार संहिता लागू होते ही नई टिहरी नगर पालिका एवं चम्बा नगरपालिका ने सरकारी सम्पत्तियों से राजनैतिक होर्डिंग्स , दीवारों से पोस्टर हटवाना शुरू कर दिया है ၊ टिहरी नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी राजेन्द्र सजवाण एवं चम्बा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी शान्ति प्रसाद जोशी के नेतृत्व में चम्बा नगर पालिका एवं टिहरी नगर पालिका में सरकारी सम्पत्ति , दीवारों , पुश्तों पर लगे होर्डिंग्स , पोस्टर आदि हटवाये जा रहे हैं ၊
चम्बा नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि चम्बा से आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर सरकारी दीवारों , पुश्तों से होर्डिंग्स हटवाने का कार्य किया जा रहा है ၊
वहीं जिलाधिकारी सोनिका ने कहा कि प्राइवेट मकानों पर कोई भी राजनैतिक दल मकान मालिक की अनुमति के बिना पोस्टर नही लगा सकता है ၊ यदि कोई भी राजनैतिक दल ऐसा करता है तो मकान मालिक की शिकायत पर उसके विरुद्ध आचार संहिता के उल्लंघन में कार्यवाही की जायेगी ၊
टीम uk live  टिहरी चम्बा


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top