टिहरी- आज मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर निर्वाचन अधिकारी / मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई की अध्यक्षता में परिचर्चा की गई जिसमें स्कूली बच्चों ने भी अपनी राय रखी ၊ परिचर्चा मे लोगों को अपना मतदान क्यों करना चाहिये , मतदान करने से हम कैसे देश की तरक्की में भागीदार बन सकते हैं आदि के बारे में स्कूली बच्चों सहित अध्यापक गणों ने भी अपनी राय रखी ၊
मुख्य विकास अधिकारी/निर्वाचन अधिकारी आशीष भटगाई ने बताया कि जिले में मतदान जागरूकता अभियान को प्रशासन और निर्वाचन आयोग द्वारा ज्यादा से ज्यादा प्रचारित और विभिन्न माध्यमों से प्रसारित किया जा रहा है जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान कर सकें साथ ही स्कूली बच्चों की भी इसकी जानकारी और राय रखने को कहा गया ताकि वो भी अठ्ठारह की उम्र मे अपना मतदान सुनिश्चित कर सकें ၊ वहीं डाइट की ओर से दो दिन का सेमीनार आओ संविधान के बारे में जाने कार्यक्रम चलाया गया जो दो दिन तक चलेगा सेमीनार का उद्घघाटन SRTC कैम्पस की ज्वाइंट डायरेक्टर कंचन देवराड़ी एवं प्राथमिक जिला शिक्षा अधिकारी सुदर्शन बिष्ट जी ने संयुक्त रूप से किया ၊
कार्यक्रम का संचालन दीपक रतूड़ी ने किया जिसमें बच्चों को अपने संविधान के बारे में समझने को जागरूक किया गया ၊
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी / निर्वाचन अधिकारी आशीष भटगाई ,ज्वाइंट डायरेक्टर कंचन देवराड़ी ,मुख्य शिक्षा अधिकारी दिनेश चन्द गौड़ , प्राथमिक जिला शिक्षा अधिकारी सुदर्शन बिष्ट , अंजना सजवाण , प्रवक्ता डा० बीएस रावत , देवेन्द्र सिंह भण्डारी ,सत्येश्वर मालगुड़ी , नरेशचन्द कुमांई , राजेन्द्र बड़ोनी,मुकेश डोभाल आदि उपस्थित थे ၊
ब्यूरो रिपोर्ट uk live