मजबूत लोकतन्त्र के लिए बिना किसी प्रलोभन के निर्भीक होकर अपने मत का प्रयोग करें , चमोली जिलाधिकारी स्वाति एस भदोरिया ने स्वीप कार्यक्रम के तहत दी जानकारी

Uk live
0


चमोली-  मजबूत लोकतंत्र के लिए बिना किसी प्रलोभन के निर्भीक होकर अपने मत का उपयोग करें, जिससे एक अच्छा जनप्रतिनिधि चुनकर आए और समाज और क्षेत्र के विकास में अपनी भूमिका निभाए। यह बात जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने राजकीय स्नात्कोतर महाविद्यालय गोपेश्वर में स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं के साथ आयोजित विशेष इन्टरेक्टिव सेशन में कही।


स्वीप कार्यक्रम के तहत सोमवार को पीजी काॅलेज गोपेश्वर में छात्र-छात्राओं के साथ नैतिक मतदान, मतदान जागरूकता, सुगम निर्वाचन, शहरी अवधारणा एवं प्रथम बार मतदाता बनने की महत्ता विषयों पर एक इन्टरेक्टिव सेशन का आयोजन हुआ, जिसमें लघु फिल्म के प्रदर्शन के साथ नैतिक मतदान पर चर्चा परिचर्चा करते हुए आगामी लोक सभा चुनाव में अपना वोट डालने की शपथ ली गई। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सभी को आगामी चुनाव में अपना मताधिकार का उपयोग करने की शपथ दिलायी। इस दौरान राबाइका की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी।

 

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि एक स्वच्छ सरकार चुनने के लिए मतदान में सबको भाग लेना चाहिए। उन्होंने सभी मतदाताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि देश के प्रति अपने राज धर्म का पालन करते हुए मतदान में शामिल हो। कहा कि देश की लोकतंत्र की ताकत मतदाता के वोट में है, इसलिए बिना किसी प्रलोभन के निर्भीक होकर अपने विवेक से आगामी 11 अप्रैल को मतदान करें। उन्होंने सभी को अपने गांव क्षेत्रों व आस पडोस के लोगों को भी मतदान के लिए जागरूक करने को कहा। इस दौरान जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने छात्र-छात्राओं, दिब्यांग तथा वृद्व आश्रम में निवासरत बुजुर्ग मतदाताओं के नैतिक मतदान विषय पर उनके विचार सुनते हुए उन्हें स्वीप काॅफी कप देकर सम्मानित भी किया।


सीडीओ/नोडल अधिकारी स्वीप हसांदत्त पांडे ने युवा मतदाताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल होकर सभी को चुनाव भाग ले। कहा कि चुनाव में सभी के मतदान करने से जहाॅ एक ओर स्वच्छ छवि वाली सरकार बनेगी वही जिले का मतदान प्रतिशत भी बढेगा। उन्होंने होली पर्व की शुभकामनाऐं देते हुए चुनाव को भी एक त्यौहार समझकर सभी को इसमें अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा।


इन्टरेक्टिव सेशन में दैनिक हिन्दुस्तान के वरिष्ठ संवाददाता क्रांन्ति भट्ट, पीटीआई के वरिष्ठ संवाददाता ओम प्रकाश भट्ट एवं राष्ट्रीय सहारा के वरिष्ठ संवाददाता रजपाल बिष्ट ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए युवा मतदाताओं को नैतिक मतदान के लिए प्रोत्साहित किया। स्वीप कार्यक्रम के प्रभारी अधिकारी डा0 एमएस सजवाण ने जाति, धर्म, क्षेत्रवाद से हटकर, बिना किसी प्रलोभन में आये स्वेच्छा से मतदान करने तथा अपने परिवार के सभी सदस्यों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने की बात कही। कहा कि मतदाता सूची में अपना नाम होने या न होने के लिए निर्वाचन के टोल फ्री नम्बर 1950 पर काॅल करके कोई भी जानकारी ली जा सकती है। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केन्द्र के समन्वय/सह प्रभारी स्वीप कार्यक्रम योगेश धसमाना ने किया।


इस दौरान कागज के जहाज उडाकर जागरूकता का संदेश दिया गया। वही हस्ताक्षर अभियान के तहत पोस्टर पर हस्ताक्षर किये गये। यूथ चला बूथ वैनर के सामने भी युवा मतदाता दिनभर सैल्फी खीचते दिखे। सेशन के विजेताओं को पुस्कार वितरण के साथ स्वीप कार्यक्रम का समापन हुआ। 


इन्टरेक्टिव सेशन के दौरान पीजी काॅलेज एवं राबाइका गोपेश्वर की छात्र-छात्राऐं, वृद्वाआश्रम के बुजुर्ग मतदाता, दिब्यांग मतदाता सहित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। 
Team uk live


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top