टिहरी गढ़वाल जनपद का राज्यस्तरीय संस्कृत स्पर्धा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन

Uk live
0

 ज्योति डोभाल संपादक 



टिहरी : टिहरी गढ़वाल जनपद का राज्यस्तरीय संस्कृत स्पर्धा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा l

  जनपद टिहरी गढ़वाल ने राज्य स्तरीय संस्कृत  स्पर्धा–2026

 मे कनिष्ठ वर्ग- 1-संस्कृत समूहनृत्य —प्रथम स्थान

- पतंजलि गुरुकुलम् मूल्याग्राम देवप्रयाग (भगवती, गोपिका, प्रकृति, खुशी, संस्कृति, श्रुति,वन्दिनी, आराध्या मार्गदर्शक शिक्षिका- साध्वी देवाश्रिता)

- 

2-संस्कृत आशुभाषण — तृतीय स्थान(केशव दर्शन महाविद्यालय मुनी की रेती नरेन्द्रनगर मार्गदर्शक- डॉ आशीष जुयाल)


 3-श्लोकोच्चारण -- तृतीय स्थान (कृष्णा उनियाल दर्शन महाविद्यालय )


 वरिष्ठ वर्ग मे 

-संस्कृत समूहनृत्य — द्वितीय स्थान(नरेन्द्र महिला इण्टर कॉलेज भागीरथी पुरम चम्बा टिहरी गढ़वाल अदिति,दीक्षा, दिव्या, दिया, अंजलि, सानिया, वंशिका, सृष्टि, मार्गदर्शिका- श्री मती आशा, श्रीमती अवन्तिका)

5- संस्कृत वाद-विवाद  द्वितीय स्थान (पतंजलि गुरुकुलम् मूल्याग्राम देवप्रयाग प्रिया जाह्नवी)

6- संस्कृत श्लोकोच्चारण— द्वितीय स्थान (संध्या, पतंजलि गुरुकुलम् मूल्याग्राम देवप्रयाग)

7- संस्कृत आशुभाषण — तृतीय स्थान (अक्षित बहुगुणा श्री दर्शन महाविद्यालय मुनी की रेती नरेन्द्रनगर) का रहा l

 जो छात्र स्थान प्राप्त नहीं कर पाये उन्हें राज्यस्तरीय स्पर्धा में प्रतिभाग करने का प्रमाण पत्र संस्थान द्वारा दिया गया। सभी खण्ड संयोजकों, खण्ड शिक्षा अधिकारियों, दल शिक्षकों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी गढ़वाल एवं जनपद संयोजक, सह संयोजक को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। 

राजभाषा संस्कृत के प्रचार-प्रसार हेतु उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम् हरिद्वार द्वारा आयोजित 95 विकासखण्डों में तत्पश्चात् 13 जनपदों में और उसके बाद महाजन भवन भूपतवाला हरिद्वार में राज्यस्तरीय संस्कृत स्पर्धा-२०२६ (अष्टादश-संस्कृतमहोत्सव) का भव्य, दिव्य एवं प्रतिस्पर्धी वातावरण में सफल आयोजन किया गया। संस्कृत नाटक, समूहगान, समूहनृत्य, वाद-विवाद, आशुभाषण, श्लोकोच्चारण की षड्विधा स्पर्धा कनिष्ठ वर्ग (6-10) एवं वरिष्ठ वर्ग (11- से एम.ए.तक) के 950 छात्र छात्राओं एवं दलशिक्षकों ने प्रतिभाग किया। जिसमें सरकारी, प्राइवेट, वित्तीय सहायता प्राप्त विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। टिहरी गढ़वाल जनपद के 09 विकासखण्डों के विभिन्न विद्यालयों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का गौरव बढ़ाया जिस हेतु सभी छात्रों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को हार्दिक बधाई।  जनपद संयोजक टिहरी गढ़वाल शैलेन्द्र दत्त डोभाल प्रवक्ता संस्कृत अटल उत्कृष्ट श्री देव सुमन राइका चम्बा टिहरी गढ़वाल एवं जनपद सह संयोजक डॉ चन्द्रशेखर नौटियाल प्रवक्ता/प्रधानाचार्य राइका नैनबाग जौनपुर टिहरी गढ़वाल एवं जनपद मार्गदर्शक के रूप में  कमला बड़वाल मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी गढ़वाल, पूर्णानंद भट्ट सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा टिहरी गढ़वाल ने इस सफलता का श्रेय सभी मार्गदर्शक शिक्षकों, खण्ड संयोजकों, विकासखण्ड के मार्गदर्शक खण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं प्रधानाचार्यों को दिया जिन्होंने इन प्रतियोगिताओं की तैयारी में छात्रों के साथ अहर्निश कार्य किया। 

संयोजक टिहरी गढ़वाल शैलेन्द्र दत्त डोभाल ने सभी निर्णायकों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया जिन्होंने निष्पक्ष निर्णय से राज्य स्तरीय स्पर्धा हेतु सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन किया। पुनः सभी विजेता प्रतिभागियों को, मार्गदर्शक शिक्षकों को, राज्य संयोजक मण्डल, मेरे परम सहयोगी जनपद सह संयोजक डॉ चन्द्रशेखर नौटियाल जी को विशेष एवं अनंत शुभकामनाएं ‌हार्दिक साधुवाद। इस आशा और विश्वास के साथ कि आगामी वर्षों में इस प्रतियोगिता में दुगुने उत्साह से प्रतिभाग करेंगे तथा जनगणना 2027 में सभी लोग संस्कृत को अपनी द्वितीय भाषा के रूप में अंकित करवायेंगे। "संस्कृतं सर्वत्र, संस्कृतं सर्वेभ्य:"। तथा "संस्कृतं एव संस्कृति"की भावना का समावेश करते हुए संस्कृत को  व्यवहार में लाने का प्रयास करेंगे। संस्कृत भारत से ही समर्थ भारत बनेगा, तथा संस्कृत दृष्टि से ही विकसित भारत बनेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top