युवा मोर्चा टिहरी के सहयोग से युवा तरुणाई द्वारा आयोजित खेल महोत्सव कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

Uk live
0

ज्योति डोभाल संपादक 





टिहरी : बौराड़ी, नई टिहरी में युवा मोर्चा टिहरी के सहयोग से युवा तरुणाई द्वारा आयोजित खेल महोत्सव कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा युवा मोर्चा टिहरी जिलाध्यक्ष  मनीष राणा एवं मंडल आईटी संयोजक टिहरी परमजीत राणा द्वारा किया गया।


प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही 15 टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनीष राणा ने सभी युवा खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। खेलों से युवाओं का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है तथा उनमें अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।


प्रतियोगिता में विजेता टीम ऋषिकेश एवं उपविजेता टीम टिहरी रही। विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान करने के साथ क्रमशः ₹2,100 प्रथम पुरस्कार एवं ₹1,100 द्वितीय पुरस्कार देकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।


कार्यक्रम में आयोजक अक्षित भट्ट, अंकुश कोली, अभिषेक भट्ट, आदित्य, मोहन शाह, अरमान भण्डारी सहित अन्य युवा साथी उपस्थित रहे।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top